फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Rural-Urban Olympics from August 5 government will distribute food packets from August 15

Rajasthan: 5 अगस्त से ग्रामीण शहरी ओलंपिक, 15 अगस्त से फूड पैकेट बांटेगी सरकार, गेहूं के साथ दाल-चीनी-तेल भी

Mon, 31 Jul 2023 09:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ पांच अगस्त से प्रदेश में होगा। अभी तक 58 लाख से अधिक हर उम्र, हर वर्ग के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर नया रिकॉर्ड बनाया है। 15 अगस्त से फूड पैकेट्स का वितरण भी सरकार शुरू कर देगी।

विज्ञापन
Rajasthan Rural-Urban Olympics from August 5 government will distribute food packets from August 15
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की आम जनता से खेल मैदान में टीम भावना और स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा के लिए उतरने का आह्वान किया। गहलोत ने कहा बच्चे, युवा, महिलाओं, बुज़ुर्गों सभी भी भागीदारी खेलों में होगी। यह फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से 2422 करोड़ रुपये की लागत से 1514 राजस्व गांवों की नवीन डामर सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


सीएम ने कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया।  गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को राहत मिली है। गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण से पात्र प्रदेशवासियों को विभिन्न 10 योजनाओं में लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में प्रति सिलेंडर 500 रुपये में मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट, कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट तक बिजली फ्री, महात्मा गांधी नरेगा योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन के रोजगार का प्रावधान, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को राहत मिल रही है। गहलोत ने लाभार्थियों से वंचितों को भी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed