{"_id":"64c7d8660b6a4dfc990fe367","slug":"rajasthan-rural-urban-olympics-from-august-5-government-will-distribute-food-packets-from-august-15-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 5 अगस्त से ग्रामीण शहरी ओलंपिक, 15 अगस्त से फूड पैकेट बांटेगी सरकार, गेहूं के साथ दाल-चीनी-तेल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 5 अगस्त से ग्रामीण शहरी ओलंपिक, 15 अगस्त से फूड पैकेट बांटेगी सरकार, गेहूं के साथ दाल-चीनी-तेल भी
Mon, 31 Jul 2023 09:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:21 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ पांच अगस्त से प्रदेश में होगा। अभी तक 58 लाख से अधिक हर उम्र, हर वर्ग के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर नया रिकॉर्ड बनाया है। 15 अगस्त से फूड पैकेट्स का वितरण भी सरकार शुरू कर देगी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की आम जनता से खेल मैदान में टीम भावना और स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा के लिए उतरने का आह्वान किया। गहलोत ने कहा बच्चे, युवा, महिलाओं, बुज़ुर्गों सभी भी भागीदारी खेलों में होगी। यह फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से 2422 करोड़ रुपये की लागत से 1514 राजस्व गांवों की नवीन डामर सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
सीएम ने कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को राहत मिली है। गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण से पात्र प्रदेशवासियों को विभिन्न 10 योजनाओं में लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में प्रति सिलेंडर 500 रुपये में मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट, कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट तक बिजली फ्री, महात्मा गांधी नरेगा योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन के रोजगार का प्रावधान, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को राहत मिल रही है। गहलोत ने लाभार्थियों से वंचितों को भी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन