फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Road Accident: Bus-trolley collision on Jaipur-Delhi highway many dead 46 injured

Road Accident: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रॉले की टक्कर, तीन की मौत, 46 घायल, 17 गंभीर, सत्संग में जा रहे थे

Wed, 23 Oct 2024 08:21 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Oct 2024 08:21 AM IST
सार

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्राले की टक्कर हो गई। इस एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हैं, इनमें से 17 की हालत गंभींर है।  

विज्ञापन
Rajasthan Road Accident: Bus-trolley collision on Jaipur-Delhi highway many dead 46 injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटपूतली में कंवरपुरा स्टैंड के पास  जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 यात्री घायल हो गए। इनमें से 17 घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्लीपर बस में सवार लोग अजमेर से दादा स्वामी के सत्संग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। अजमेर से रवाना होने बस नेशनल हाईवे पर दिल्ली की ओर जा रही थी। इस दौरान वह आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे कंवरपुरा स्टैंड के पास हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर घायल 17 लोगों को इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, बस में सवार 46 यात्रियों को चोटें आईं हैं, जिनमें से 17 गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए ज्यादातर लोग अजमेर के आसपास के ही रहने वाले हैं। दिल्ली सत्संग में शामिल होने के लिए अजमेर से तीन-चार बसों में सवार होकर लोग जा रहे थे, इनमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई।  मृतकों की पहचान माया निवासी अलवर, सुनीता साहू निवासी ब्यावर और बस के चालक विशाल शर्मा निवासी जयपुर के रूप में हुई है। कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के उन्हें सौंप दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed