फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Results of Rajasthan High Court Bar Association released, Mahendra Shandilya became president

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के परिणाम जारी, महेंद्र शांडिल्य बने अध्यक्ष, जानिए क्या बोले

Sat, 14 Dec 2024 10:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Dec 2024 10:30 PM IST
सार

राजस्थान की 230 पंजीकृत बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव 2024-25 की मतगणना शनिवार को संपन्न हुई। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष पद पर महेंद्र शांडिल्य ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की, उन्हें 1664 वोट मिले।

विज्ञापन
Rajasthan: Results of Rajasthan High Court Bar Association released, Mahendra Shandilya became president
चुनाव के बाद जश्न का माहौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के करीब 230 एडवोकेट बार में शुक्रवार को मतगणना हुई। प्रदेश की जिला बार एसोसिएशन के परिणाम शुक्रवार को आ गए थे। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वन बार-वन वोट के नियमों के तहत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर और दी बार एसोसिएशन जयपुर और दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सहित प्रदेश की करीब 230 पंजीकृत बार एसोसिएशन में 2024-25 के वार्षिक चुनाव के बाद शनिवार को मतगणना हुई। 

विज्ञापन


इस चुनाव में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार महेंद्र शांडिल्य चुनाव जीते। जीत के बाद जब उनसे बातचीत की तो कहा कि मैं एक ही बात कहूंगा, वकालत करो और दबंगता से सिर्फ वकालत करो, कोई राजनीति नहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रिजल्ट की घोषणा होने के बाद शांडिल्य के समर्थकों ने उनका स्वागत किया और बाद में विजयी जुलूस निकाला। अध्यक्ष पद पर महेंद्र शांडिल्य को मिले 1664 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजीव कुमार को 1453 वोट मिले। महासचिव पद पर रमित पारीक को 1480 वोट मिले शांडिल्य की जीत के बाद जब उनसे इन चुनाव को लेकर जी मीडिया ने बातचीत की तो वे बोले- मुझे जीत-हार से फर्क नहीं पड़ता। मैं एक विश्वास हूं और मेरे साथियों का मुझ पर विश्वास है। मुझे इस बात का भी फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव जीत रहा हूं या हार रहा हूं। यह लगातार मुझसे जुड़े हुए हैं और जुड़े रहेंगे। वहीं कैंट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष एनसी गोयल और महासचिव कविता भाटी निर्वाचित हुए। 



चुनाव अधिकारी बाबूलाल चौधरी, आराधना स्वामी, हर्षित काकानी  ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय दिए गए दिशा निर्देशों की पालना में चुनाव संपन्न करवाए गया। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बार चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के सुझावों की पालना में 03 महिला प्रत्याशियों को निर्वाचित हुईं। जिसमें सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. बीएस नाथावत,  कविता भाटी महासचिव, मनीष कुमार शर्मा संयुक्त सचिव, राधिका मेहरवाल कोषाध्यक्ष, नेहपाल योगी सांस्कृतिक सचिव, कुणाल रावत, मनीष श्रीवास्तव, मोहसिन, नंदकिशोर प्रजापत, धृति शर्मा कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed