{"_id":"64c0ce720fad4976d5005e87","slug":"rajasthan-red-political-diary-cp-joshi-asks-chief-minister-ashok-gehlot-why-he-is-hiding-facts-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Red Diary: लाल डायरी के राज पर घिरी गहलोत सरकार, जोशी बोले- क्या राज हैं जिसे सीएम छिपा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Red Diary: लाल डायरी के राज पर घिरी गहलोत सरकार, जोशी बोले- क्या राज हैं जिसे सीएम छिपा रहे हैं
Wed, 26 Jul 2023 01:12 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:12 PM IST
सार
राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसा क्या राज है लाल डायरी में जिसे मुख्यमंत्री छिपा रहे हैं। सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं? दुष्कर्म के आरोप गंभीर हैं। उनका नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीपी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बयानों से घिर गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि ऐसा क्या राज है लाल डायरी में जिसे मुख्यमंत्री छिपा रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा के बयानों पर जोशी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कियह वही गुढ़ा है, जिनकी तारीफ के पुल बांधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थकते नहीं थे। आज वही राजेंद्र गुढ़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आंख की किरकिरी क्यों बन गए हैं? जब मुख्यमंत्री कहते थे कि मेरी सरकार को बचाने में राजेंद्र गुढ़ा की अहम भूमिका रही। यह वही गुढ़ा है जो अपनी जान पर खेलकर लाल डायरी लेकर आए थे। आज वही गुढ़ा कांग्रेस के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं। लाल डायरी में क्या काले राज दफन हैं, जिसे सरकार छिपाना चाहती है? जोशी ने यह भी कहा कि लाल डायरी की कहानी पूरे प्रदेश की जनता को जानना जरूरी है। सभी लोगों का नार्को टेस्ट भी होना चाहिए। जितने भी लोगों पर पूर्व मंत्री आरोप लगा रहे हैं, वह बहुत ही गंभीर प्रकृति के हैं। इस स्थिति में जिनके भी नाम लिए गए हैं, वे आगे आएं और नार्को टेस्ट करवाकर अपने नाम को साफ करें।
विज्ञापन