{"_id":"64e58ff2bc8078b23804ce3b","slug":"rajasthan-ravindra-manch-of-jaipur-will-become-multicultural-center-kathak-center-will-also-be-modernized-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मल्टीकल्चरल सेंटर बनेगा 'गुलाबी नगरी' का रवींद्र मंच, कथक केंद्र का भी होगा आधुनिकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मल्टीकल्चरल सेंटर बनेगा 'गुलाबी नगरी' का रवींद्र मंच, कथक केंद्र का भी होगा आधुनिकीकरण
Wed, 23 Aug 2023 10:20 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:20 AM IST
सार
राजधानी जयपुर के रवींद्र मंच और कथक केंद्र जल्द नए रूप में दिखेंगे। रवींद्र को गहलोत सरकार मल्टीकल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करेगी। साथ ही जयपुर कथक केंद्र का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
रवींद्र मंच बिल्डिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांस्कृतिक गतिविधियों के हृदय स्थल जयपुर के रवींद्र मंच को मल्टीकल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही जयपुर कथक केंद्र का भी आधुनिकीकरण होगा। राज्य सरकार की ओर से दोनों ही केंद्रों के सौन्दर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से रवींद्र मंच पर तीन करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इससे मुख्य सभागार की कुर्सियों के फिक्चर्स व कारपेट और आंतरिक साज सज्जा, स्टेज लाइट व्यवस्था के लिए कंसोल, साउंड सिस्टम सहित आधुनिक उपकरण, एयरकंडीशन के सुधार कार्य होंगे। साथ ही, रवींद्र मंच पर नवीन कैफेटेरिया का निर्माण, अतिथियों के लिए गेस्ट हाउस, पुस्तकालय, अभिलेखागार, फोटो गैलेरी, खुला गार्डन मंच, वर्तमान भवन के बाहरी सौन्दर्यीकरण के कार्य, प्रदर्शनी स्थल और शिल्पग्राम सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
कथक नृत्य शैली के प्रमुख जयपुर कथक केंद्र में भी एक करोड़ रुपये की लागत से केंद्र का आधुनिकीकरण होगा। इसमें वर्तमान भवन में मरम्मत, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट कक्षा कक्षों का निर्माण, प्रशिक्षण कक्षों में सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य कार्य होंगे। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।
विज्ञापन