फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Rajendra Prasad appointed as new Advocate General of Rajasthan

Rajasthan: राजेंद्र प्रसाद को राजस्थान का नया महाधिवक्ता चुना गया, राज्यपाल ने नियुक्ति का किया अनुमोदन

Sat, 03 Feb 2024 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

राजस्थान की नई भजनलाल सरकार ने अपने लिए महाधिवक्ता का चयन कर लिया है। शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने महाधिवक्ता पद के लिए राजेंद्र प्रसाद की नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Rajendra Prasad appointed as new Advocate General of Rajasthan
राजेंद्र प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भजनलाल सरकार ने राजेंद्र प्रसाद को राजस्थान का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। राजभवन ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रसाद की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में दिसंबर में सरकार बदल गई थी। तभी से लेकर करीब दो महीने तक महाधिवक्ता का पद खाली था। राजेंद्र प्रसाद राज्य के महाधिवक्ता के रूप में एमएस सिंघवी का स्थान लेंगे।
विज्ञापन


ये नाम थे चर्चा में
महाधिवक्ता पद के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल आरडी रस्तोगी, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल, राजेंद्र प्रसाद, जगमोहन सक्सेना, एसके गुप्ता, अरणेश्वर गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके अग्रवाल, शिव कुमार व्यास, राजेश पवार, कांतिलाल ठाकुर, नाथू सिंह राठौड़, बंसीलाल भाटी, ओम प्रकाश बूब, श्याम पालीवाल के अलावा पूर्व राजकीय अधिवक्ता बी संधू और पूर्व सहायक सॉलिसिटर जनरल बसंत छाबा के नाम सहित कुछ अन्य अधिवक्ताओं की दावेदारी की चर्चाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई थी फटकार
दो दिन पहले जोधपुर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सरकार से महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर पांच फरवरी तक जवाब मांगा था। सरकार ने शनिवार को एडवोकेट जनरल की नियुक्ति कर दी है। सीनियर अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद पदानुक्रम से प्रदेश के 19वें महाधिवक्ता बने हैं। वह नागौर जिले की परबतसर तहसील के रीड गांव से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed