फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Rajasthan government will give Kargil package to agniveer, Leader of Opposition questioned

Rajasthan : अग्निवीरों को कारगिल पैकेज देगी राजस्थान सरकार, नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर सरकार ने दी जानकारी

Mon, 05 Aug 2024 02:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 02:36 PM IST
सार

आज विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अग्निवीरों से जुड़े एक सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि राजस्थान सरकार अग्निवीरों को कारगिल पैकेज देने पर विचार कर रही है। सरकार का कहना है कि अग्निवीर भी सशस्त्र सेना का ही अंग हैं और इसके लिए उन्हें भी समस्त सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
Rajasthan: Rajasthan government will give Kargil package to agniveer, Leader of Opposition questioned
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में सोमवार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल के जवाब में सरकार ने जानकारी दी कि राजस्थान सरकार अग्निवीरों को भी कारगिल पैकेज देगी। सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष का सवाल था कि  क्या सरकार प्रदेश के अग्निवीर सैनिकों के शहीद होने पर केंद्र के अतिरिक्त कोई राहत पैकेज देने का विचार रखती है? यदि हां, तो क्या और नहीं, तो क्यों? विवरण सदन की मेज पर रखें।

विज्ञापन


इसके जवाब में सरकार ने बताया कि अग्निवीर भी सशस्त्र सेनाओं का अंग है अत: यदि उसे बैटल कैज्युअल्टी (फैटल) घोषित किया जाता है तो अग्निवीर को भी राज्य सरकार द्वारा कारगिल पैकेज के तहत देय समस्त सुविधाएं लागू होंगी।
विज्ञापन


मौजूदा कारगिल पैकेज की शर्त

किसी सैनिक के शहीद होने पर राज्य सरकार द्वारा घोषित कारगिल पैकेज के तहत सशस्त्र सेनाओं एवं CAPF (पूर्व में CPO) के मुख्यालयों द्वारा जारी बैटल कैज्युअल्टी/ स्थाई विकलांगता प्रमाण-पत्र एवं CAPF (पूर्व में CPO) द्वारा ऑपरेशन कैज्युअल्टी/ स्थाई विकलांगता प्रमाण-पत्र जारी होने पर कारगिल पैकेज देय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed