फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Protest demonstration in Jaipur on call of BJP National President Nadda JP photo missing from poster

Rajasthan: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आह्वान पर जयपुर में धरना प्रदर्शन, पोस्टर से जेपी की फोटो ही गायब

Sat, 02 Mar 2024 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 05:18 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर राजधानी जयपुर में धरना प्रदर्शन के दौरान जेपी नड्डा की ही फोटो नदारद मिली। 

विज्ञापन
Rajasthan Protest demonstration in Jaipur on call of BJP National President Nadda JP photo missing from poster
धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के जयपुर अध्यक्ष कार्यक्रम आयोजित करने की व्यस्तता में इतने व्यस्त हो गए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो लगाना ही भूल गए। यह कार्यक्रम जयपुर जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आह्वान स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा ही किया गया था। लेकिन दो मिनट की ही फोटो पोस्टर में नहीं मिली। 

विज्ञापन


दरअसल, यह कार्यक्रम बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हाल ही में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में  गांधी सर्किल, कनोडिया कॉलेज, जेएलएन मार्ग धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें सभी सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रबुद्धजन के पदाधिकारी, समस्त पार्षद व पार्षद प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि, समस्त कार्यकर्ता पहुंचे। 
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी नेता का ध्यान उसे पोस्टर की तरफ नहीं गया। आपको पोस्टर के विषय में बता दें कि वह पोस्टर नहीं था, वह एक बैक ड्रॉप था, जिसके नीचे बैठकर यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जेपी नड्डा ने बंगाल से आभार किया था कि यह कार्यक्रम हर जिले इकाई पर होना चाहिए। यह कार्यक्रम जयपुर जिला इकाई ने आयोजित किया और जेपी नड्डा को ही इस कार्यक्रम में शामिल करना भूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed