{"_id":"6561b2fbad427b0c3e018c28","slug":"rajasthan-polls-uproar-over-rahul-gandhi-s-post-appealing-for-voting-bjp-wrote-letter-to-election-commission-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Polls 2023: राहुल गांधी ने ऐसी क्या कर दी पोस्ट; मतदान के दिन भाजपा पहुंची चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Polls 2023: राहुल गांधी ने ऐसी क्या कर दी पोस्ट; मतदान के दिन भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
Sat, 25 Nov 2023 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 25 Nov 2023 02:10 PM IST
सार
Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह मतदान की अपील पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसको लेकर हंगामा जारी है। बीजेपी ने अब इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज शनिवार को मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर BJP ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। दरअसल, नेता राहुल गांधी ने आज सुबह मतदान की अपील पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसको लेकर हंगामा जारी है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी का एक्स अकाउंट तुरंत सस्पेंड किया जाए। साथ ही राहुल गांधी के उस ट्वीट को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए जाएं। वहीं, पार्टी ने आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश दें।
विज्ञापन