फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Rakhi Gautam was made Rajasthan President of Mahila Congress

Rajasthan Politics: पायलट समर्थक राखी गौतम को बनाया गया राजस्थान महिला कांग्रेस का अध्यक्ष, लड़ चुकी हैं चुनाव

Mon, 24 Jul 2023 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समर्थक राखी गौतम को राजस्थान महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राखी गौतम को राजस्थान महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले राखी गौतम ने बीते चुनाव में कोटा दक्षिण से चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Rakhi Gautam was made Rajasthan President of Mahila Congress
राखी गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस की महासचिव और सवाई माधोपुर की इंचार्ज राखी गौतम को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजस्थान समेत पांच राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। राखी गौतम साल 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में कोटा दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रही हैं, फिर से उनकी सीट पर दावेदारी है।

विज्ञापन


बता दें कि एआईसीसी ने राखी गौतम को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर हाड़ौती समेत प्रदेश भर में विधनसभा चुनाव से पहले महिला जनाधार मजबूत करने की कोशिश की है। राखी गौतम मूल रूप से ब्राह्मण समाज से आती हैं। बता दें कि राखी गौतम को सचिन पायलट समर्थक माना जाता है और इस नियुक्ति को सचिन पायलट की चुप्पी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन




नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम की पॉलिटिकल प्रोफाइल

  • नाम - राखी गौतम
  • जन्मतिथि - 4 अगस्त 1982
  • जन्म स्थान - कोटा 
  • पार्षद नगर निगम कोटा - साल 2008 से 2013
  • पार्षद नगर निगम कोटा - साल 2013 से 2019
  • कांग्रेस प्रत्याशी कोटा दक्षिण विधानसभा- 190 (2018 विधानसभा चुनाव)
  • प्रदेश कांग्रेस सचिव 2020 से 2023
  • प्रभारी सचिव, झालावाड़ जिला
  • प्रदेश महासचिव, वर्तमान में
  • प्रभारी महासचिव, सवाई माधोपुर 2023

पांच राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान समेत पांच प्रदेशों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। आंध्रप्रदेश में लाम टांटिया कुमारी, बिहार में डॉ सर्वत जहान फतेमा, जम्मू कश्मीर में शमीमा रैना, त्रिपुरा में सर्बानी घोष चक्रवर्ती महिला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त की गई है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में राखी गौतम की नियुक्ति होने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल समेत वरिष्ठ नेताओं का राखी गौतम ने आभार जताया है। कोटा और सवाई माधोपुर कांग्रेस साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राखी गौतम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed