Hindi News
›
Rajasthan
›
Jaipur News
›
Rajasthan Politics News Congress State President Criticized Bhajan Lal Government Completes 6 Months
{"_id":"66800d63f97c83dfe6010283","slug":"rajasthan-politics-news-congress-state-president-criticized-bhajan-lal-government-completes-6-months-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भजनलाल सरकार के छह माह के कार्यकाल की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की आलोचना, कहा- ये सिर्फ धन बर्बाद…","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भजनलाल सरकार के छह माह के कार्यकाल की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की आलोचना, कहा- ये सिर्फ धन बर्बाद…
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:04 PM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार की छह माह की कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई, 2024 से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं का अभाव रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अब तक कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में ही समय व्यतीत किया है, जबकि कोई भी जनहित का कार्य नहीं किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यों का श्रेय लेकर विज्ञापनों पर धन बर्बाद कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जारी पेंशन राशि का श्रेय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जाता है, जिसने न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये देने का कानून बनाया था। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक युवाओं के लिए एक भी भर्ती नहीं निकाली है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता न देने पर भी सरकार की आलोचना की, जबकि इसके लिए 50 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि देने के भाजपा के वादे को भी पूरा न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विवेकानंद स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है, जबकि इसके लिए संसाधन और निर्माण कार्य कांग्रेस सरकार के समय ही किए गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई विजन नहीं है और केवल रस्म अदायगी कर रही है। डोटासरा ने यमुना जल लाने की भाजपा सरकार की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने गरीबों के पुनर्वास के बिना राजधानी में निर्माण ध्वस्त करने की भी आलोचना की। डोटासरा ने रीट पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी की निंदा की और कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष जनहित के मुद्दों पर जवाब मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।