{"_id":"6698cec5b47033395603fa3c","slug":"rajasthan-politics-madan-dilawar-takes-u-turn-apologizes-in-assembly-on-issue-of-tribals-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: मदन दिलावर का यू टर्न, आदिवासियों के मुद्दे पर विधानसभा में माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: मदन दिलावर का यू टर्न, आदिवासियों के मुद्दे पर विधानसभा में माफी मांगी
Thu, 18 Jul 2024 01:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:44 PM IST
सार
आदिवासियों पर बयान को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को विधानसभा में माफ़ी मांग ली। कांग्रेस ने आदिवासियों पर बयान के मुद्दे पर दिलावर का बहिष्कार कर रखा था। दिलावर के माफी मांगने के बाद कांग्रेस ने बहिष्कार खत्म कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यू-टर्न लेते हुए आदिवासियों को लेकर दिए अपने बयान पर गुरुवार को विधानसभा में माफ़ी मांग ली। हालांकि, दो दिन पहले ही दिलावर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा था कि वे किसी भी हालत में माफी नहीं मांगेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल से पहले ही दिलावर को दो मिनट बोलने की अनुमति दी। इसके बाद दिलावर ने कहा कि मैं खुद आदिवासी हूं। आदिवासी हिंदू समाज का श्रेष्ठ अंग हैं और मेरे बोलने से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
आदिवासियों को लेकर डीएनए वाले बयान के खिलाफ कांग्रेस और बीएपी ने मदन दिलावर का सदन में बहिष्कार कर रखा था। दिलावर जब भी सदन में शिक्षा से जुड़े सवालों या किसी मुद्दे का जवाब देने खड़े होते थे, विपक्ष हंगामा करता था। विपक्ष दिलावर के माफी मांगने और पद से हटाने की मांग पर अड़ा था और दिलावर को नहीं सुनने की घोषणा कर रखी थी।
विज्ञापन