फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Congress formed 29 member state election committee Govind Dotasara became chairman

Rajasthan Politics: राजस्थान में चुनाव समिति का एलान, गहलोत के करीबी डोटासरा होंगे कैप्टन, पायलट भी शामिल

Thu, 20 Jul 2023 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 06:49 PM IST
सार

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने रणभेरी बजा दी है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 29 सदस्यों वाली प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इस कमेटी का चेयरमैन राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। साथ ही इस कमेटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत 29 सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Congress formed 29 member state election committee Govind Dotasara became chairman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस की ओर से आगामी विधानसभा इलेक्शन के लिए कमेटी का एलान कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन गहलोत के करीबी नेता और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। राजस्थान इलेक्शन 2023 के लिए बनाई गई कमेटी में कुल 29 सदस्य मौजूद हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई लिस्ट को देखकर ये साफ हो गया है कि राजस्थान में चुनाव अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में होगा।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश चुनाव समिति में गहलोत सरकार के 15 मंत्रियों को जगह मिली है। इस समिति का चेयरमैन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हैं। इसके साथ ही सदस्यों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है। साथ ही गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा, पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर, कांग्रेस सचिव जुबेर खान और राजस्थान कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तुनवाल को जगह मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस समिति में सदस्य के रूप में गहलोत सरकार में मंत्री लालचंद कटारिया, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, रमेश चंद्र मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, सुखराम बिश्नोई को शामिल किया गया है।


धारीवाल-महेश जोशी को नहीं मिली जगह...
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से बनाई गई प्रदेश चुनाव समिति में ज्यादातर चेहरे वही हैं, जिन्हें छह जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में दिल्ली बुलाया गया था। उस बैठक में मंत्री महेश जोशी और मंत्री शांति धारीवाल को नहीं बुलाया गया था। इसके बाद अब प्रदेश चुनाव समिति में भी इन दोनों मंत्रियों को जगह नहीं मिली है। साथ ही मंत्री बीडी कल्ला का नाम भी इस सूची में शामिल नहीं है।

बता दें कि प्रदेश चुनाव समिति की टिकट देने में अहम भूमिका होती है। अभी राजस्थान के चुनाव के लिए और कई समितियां बननी बाकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंतजार चुनाव अभियान समिति की हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सचिन पायलट को इलेक्शन कैंपेन कमेटी की कमान सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed