{"_id":"64c7c75eefc7592e130ad049","slug":"rajasthan-politics-congress-appointed-observers-for-preparations-for-rajasthan-assembly-elections-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, मधुसुदन बने ऑब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, मधुसुदन बने ऑब्जर्वर
Mon, 31 Jul 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:08 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयार के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह फैसला कांग्रेस प्रेसिडेंट की ओर से लिया गया है। राजस्थान के लिए मधुसुदन मिस्त्री को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसको मंजूरी दे दी है। राजस्थान में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में मधुसूदन मिस्त्री को नियुक्त किया गया है। वहीं, आब्जर्वर के तौर पर शशिकांत सेंथिल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह और मीनाक्षी नटराजन को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे ने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे। इन पांचों राज्यों में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। बता दें कि, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
किन राज्यों में कब हो रहा है कार्यकाल खत्म
मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होगा। वहीं, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, मध्यप्रदेश में बीजेपी, तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की सरकार है।