फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics: BJP's fire brand leaders will participate in Parivartan Yatra

Rajasthan: परिवर्तन यात्रा रथ पर फायर ब्रांड नेताओं की एंट्री; 200 विधानसभा सीटों में जनता को करेंगे संबोधित

Fri, 08 Sep 2023 01:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

दूसरे राज्यों से आए ये नेता न केवल सभा का सम्बोधित करेंगे, बल्कि दिनभर परिवर्तन संकल्प रथ पर सवार होकर जनता से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Politics: BJP's fire brand leaders will participate in Parivartan Yatra
नारायण पंचारिया और ओंकार सिंह लखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में दो सितंबर से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राएं गति पकड़ने लगी हैं। इन परिवर्तन संकल्प यात्राओं के दौरान सभा को सम्बोधित करने के लिए अगले एक दो दिन में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता पहुंचना शुरू हो जाएंगे। दूसरे राज्यों से आए ये नेता न केवल सभा का सम्बोधित करेंगे, बल्कि दिनभर परिवर्तन संकल्प रथ पर सवार होकर जनता से संवाद भी करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, असम के राज्यपाल हेमंत बिस्वा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित अन्य राज्यों के आक्रामक नेताओं के भाषण जनता को सुनने को मिलेंगे।

विज्ञापन


भारतीय जनपा पार्टी ने राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के परिवर्तन संकल्प यात्राएं शुरू की हैं। प्रदेश की चारों दिशाओं से रवाना हुई इन परिवर्तन यात्राओं के जरिए बीजेपी नेता सभी 200 विधानसभा सीटों पर जाएंगे। बीजेपी के चारों प्रमुख नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी क्रमश: त्रिनेत्र गणेशजी सवाई माधोपुर, बेणेश्वर डूंगरपुर, रामदेवरा तथा गोगामेडी से यात्राएं रवाना कर चुके हैं। बीजेपी नेताओं का दावा है कि इन यात्राओं को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जहां-जहां परिवर्तन यात्राएं पहुंच रही है। वहां स्थानीय लोगों में इनको लेकर भारी उत्साह है। बीजेपी नेता कह रहे हैं कि पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं कलश यात्रा लेकर स्वागत कर रही हैं। ऐसे में समझो कि कांग्रेस का शासन जाने वाला है, बीजेपी का सुशासन आने वाला है।
विज्ञापन


नौ सितंबर से होगी फायर ब्रांड नेताओं की एंट्री!
पार्टी की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को शुरू हुए तीन से छह दिन हो चुके हैं। अभी इनमें सभाओं को बीजेपी के प्रदेश स्तरीय नेता संबोधित कर रहे हैं। स्थानीय नेताओं के कारण सभाएं ज्यादा रोचक और चर्चा का विषय नहीं बन पा रही है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने दूसरे प्रदेशों के फायर ब्रांड नेताओं की परिवर्तन यात्रा में एंट्री कराने का प्लान बनाया है। इसके लिए दो दर्जन से ज्यादा नेताओं की सूची सौंपी गई है। इनमें कमोबेश सभी नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है। दूसरे राज्यों के नेताओं का आने का सिलसिला आज पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर के साथ शुरू होने वाला था, लेकिन किसी कारण के चलते गंभीर नहीं आए। ऐसे में राज्य की चुनाव प्रबंध समिति इन नेताओं से उनके दौरों को लेकर कन्फर्मेशन ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई एक दिन तो कोई दो दिन
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायणलाल पंचारिया का कहना है कि बड़ी संख्या में नेता परिवर्तन यात्रा में आने के लिए तैयार हैं। असम के सीएम हिमंता बिस्वा, महाराष्ट्र से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य प्रदेशों के कई नेता भी आएंगे। इनमें कोई एक दिन तो कोई दो दिन परिवर्तन यात्रा में रहेगा। इन नेताओं में कौन कहां किस क्षेत्र में, किस यात्रा में भेजा जाएगा इसको लेकर खाका तैयार कर लिया गया है।

इन नेताओं की होगी एंट्री
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि परिवर्तन यात्रा के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा, महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद सनी देओल, सांसद हेमा मालिनी, बीजेपी नेता सुनील जाखड़, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी नेता संजीव बालियान, केंद्रीय राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी नेता ओपी धनखड़ जैसे नेताओं को चारों यात्राओं में बुलाया गया है। 

वसुंधरा राजे की सभाएं
राज्य बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भीड़ जुटाऊ नेता है। यात्राओं की शुरुआत के बाद अभी तक इनके दौरे नहीं हुए हैं। ऐसे में जल्द ही वसुंधरा राजे के भी जल्द ही परिवर्तन यात्राओं में सभाओं को सम्बोधित किया जाएगा। इसके लिए भी चुनाव प्रबंधन समिति योजना बना रही है कि राजे को कहां कब कौन सी सभा को सम्बोधित करना है।


सरकार हर मोर्चे पर विफल, सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक मुद्दा काफी -लखावत 
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि साढे़ चार साल में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राजस्थान की जनता अपने आपको ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। राजस्थान सरकार ने युवा को नौकरियां देने की बात कही थी। आरपीएससी का मेम्बर रिश्वत लेते पकड़ा गया। क्या कल्पना की जिन अधिकारियों का चयन ऐसी संस्था के हाथ में होगा  कुल मिलकार भाई भतीजावाद और पैसे के लेनदेन के आधार पर लूटने का काम हुआ है। यह अकेला ग्राउंड है जो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इसके अलावा भी सरकार सुरक्षा देने के लिए है कमजोर आर्थिक सामाजिक दृष्टि से कमजोर एससीएसटी पर अत्याचार हुआ जितना आजादी के बाद किसी सरकार में नहीं हुआ। सरकार कुछ भी कहे चार छह महीने विज्ञापनों का ढिंढोरा पीटते हुए अपने मुंह मियां मिट्ठू बनती रहे, लेकिन जनता से तय कर लिया कि कांग्रेस को सत्ता से जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed