{"_id":"666320aef5411b3477089d6c","slug":"rajasthan-politics-bharatiya-janata-party-busy-in-persuading-hanuman-beniwal-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: क्या हनुमान को साधने के लिए BJP ने राजेंद्र राठौड़ को सौंपा टास्क? जानिए क्या बोले बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: क्या हनुमान को साधने के लिए BJP ने राजेंद्र राठौड़ को सौंपा टास्क? जानिए क्या बोले बेनीवाल
Fri, 07 Jun 2024 08:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:31 PM IST
सार
हनुमान बेनीवाल ने बयान देकर ये स्पष्ट कर दिया है कि वे अगले सप्ताह दिल्ली जाकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए से उनकी लड़ाई जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद भी राजस्थान में बेनीवाल और भाजपा के बीच घटती दूरी सियासत के गलियारों में चर्चाओं का विषय बन गई है।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के चलते एनडीए से छिटकर अलग हुए हनुमान बेनीवाल को भाजपा अब फिर से साधने की कोशिशों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार राजेंद्र राठौड़ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राठौड़ और हनुमान भले ही एक दूसरे के विरोधी दलों में हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से इन दोनों नेताओं के रिश्ते काफी अच्छे बताए जाते हैं।
विज्ञापन
हालांकि हनुमान खुद के एनडीए में जाने और उनसे संपर्क की चर्चाओं को खारिज कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फिर से बयान दिया कि उनकी लड़ाई एनडीए से थी और वह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे जो जनादेश दिया है, वो एनडीए के खिलाफ हैं। मुझे ये शिकायत है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कहने पर जानबूझकर मुझे अपमानित किया गया।
विज्ञापन
हनुमान ने कहा कि मैं इंडिया अलायंस के साथ हूं और आज-कल में दिल्ली जाऊंगा और जब भी जरूरत पड़ेगी मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा कि इंडि अलायंस के नेताओं ने मुझसे क्षमा मांगी की उनसे गलती हो गई।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं से संपर्क को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब मैं भाजपा नेताओं के संपर्क में नहीं हूं। उन्होंने कहा मुझे सत्ता में रहने का शौक होता तो मैं किसान आंदोलन के लिए सत्ता को क्यों ठोकर मारता।