फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Political Uproar Over SP MP’s Insulting Comment on Rana Sanga, CM and Leaders React Strongly

Rajasthan: राणा सांगा पर सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, सीएम समेत कई नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Sun, 23 Mar 2025 06:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 06:01 PM IST
सार

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने मेवाड़ के वीर योद्धा राणा सांगा को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की, उसे लेकर राजस्थान की सियासत में भी उबाल आ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक व मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ व प्रतापसिंह खाचरियावास ने सपा सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Political Uproar Over SP MP’s Insulting Comment on Rana Sanga, CM and Leaders React Strongly
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेवाड़ पर राज करने वाले राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की विवादास्पद टिप्पणी से राजस्थान में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है।  इस टिप्पणी की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मेवाड़ राजघराने से आने वाले विधायक विश्वराज मेवाड़ समेत बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के सांसद राजमीलाल सुमन के बयान की निंदा करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "शूरवीरों की धरती राजस्थान के लाड़ले सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सदा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी के सांसद का निम्न स्तरीय बयान, न केवल राजस्थान की 8 करोड़ जनता को, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों को आहत करता है।"  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सपा सांसद के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि "भारत के इतिहास की समीक्षा करने वाले एक हजार वर्ष बाद या जब भी समीक्षा करेंगे तो कभी बाबर और राणा सांगा की तुलना नहीं कर पाएंगे। महाराणा सांगा ने स्वतंत्रता की जो अलख जगाई थी, उसने न सिर्फ भारत को गुलाम होने से बचाया बल्कि भारत की संस्कृति को सनातन बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। कुछ तुच्छ बुद्धि और छोटे दिल के लोग ऐसी चर्चाएं करते हैं। "
विज्ञापन


राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सुमन के बयान को "तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा" बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि "कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी आत्मा देश के दुश्मनों को बेच दी है। ये लोग भारत को नीचा दिखाने और महापुरुषों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ये लोग दीमक हैं, जो देश की जड़ों को खोखला करने में लगे हैं लेकिन अब भारत जाग चुका है और ऐसे लोगों को हम और बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Nagaur News: लटकते बिजली के तार ने छीनी तीन जिंदगियां, सांसद हनुमान बेनीवाल ने की 15 लाख मुआवजे की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अस्सी घाव लगे थे तन पे, फिर भी व्यथा नहीं थी मन में। मातृभूमि की रक्षा में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पण करने वाले, अदम्य साहस, वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा सांगा पर सांसद रामलाल सुमन द्वारा संसद में अमर्यादित टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है व माफी योग्य नहीं है।" खाचरियावास ने इस बयान के लिए सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है। 

वहीं मेवाड़ राजघराने से आने वाले बीजेपी विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी सपा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है- संसद में ऐसे लोग भी पहुंचते है। ऐसों से महाराणा सांगा को कोई प्रमाण पत्र की जरूरत ही नहीं है, मगर सदन की गरिमा और हमारे इतिहास में से एक महान व्यक्तित्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed