{"_id":"66a22fd3132ddf7b4a0b6906","slug":"rajasthan-political-bjp-state-president-joshi-offered-to-resign-from-the-post-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने पद से इस्तीफे की पेशकश की, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने पद से इस्तीफे की पेशकश की, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले
Thu, 25 Jul 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:28 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा, उनका इस्तीफा एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत स्वीकार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अमित शाह और सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। यह पेशकश उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान की। सूत्रों के अनुसार, शाह ने जोशी से प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की और उपचुनाव तक पद पर बने रहने की बात कही।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जोशी ने विधानसभा चुनावों के बाद भी इस्तीफे की पेशकश की थी। दरअसल, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इसे देखते हुए पार्टी में विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है कि दोनों प्रमुख पदों पर एक ही समुदाय का प्रतिनिधित्व होना उचित है या नहीं।
विज्ञापन
जोशी ने पहले भी कई मौकों पर इस्तीफे की पेशकश की है। लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया। पार्टी सूत्रों का मानना है कि जोशी की पेशकश के पीछे विभिन्न राजनीतिक और सामुदायिक समीकरण हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र पार्टी नेतृत्व जोशी के इस्तीफे को स्वीकार करता है या उन्हें पद पर बने रहने के लिए मनाता है। इस घटनाक्रम ने राजस्थान की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।