फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan police seized Rs 100 crore in code of conduct

आचार संहिता में 100 करोड़ की जब्ती, राजस्थान पुलिस ने तोड़ा रिकॉर्ड, अभी और बढ़ सकता हैं आंकड़ा

Mon, 23 Oct 2023 10:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

Jaipur: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान धनबल के दुरूपयोग रोकने की बड़ी चुनौती को पार करते हुए राजस्थान पुलिस ने अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती की है।

विज्ञापन
Rajasthan police seized Rs 100 crore in code of conduct
आचार संहिता में 100 करोड़ की जब्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चुनाव में धनबल के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती कर रिकॉर्ड बना दिया। आचार संहिता के 13वें दिन जब्ती का आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। पिछले चुनाव में 60 दिनों में ये आंकड़ा 65 करोड़ था।
विज्ञापन


विज्ञापन


पहली बार पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

प्रदेश में आचार संहिता लगने के 13 दिनों के अंदर ही करीब 111 करोड़ की जब्ती हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आगे ये आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। पुलिस जब्ती में करीब 15 करोड़ की अवैध शराब और करीब 38 करोड़ के मादक पदार्थ शामिल हैं। पुलिस द्वारा अवैध लेनदेन पर शिकंजा कसते हुए करीब 15 करोड़ की मुद्रा जब्त की जा चुकी है। हथियारों और सोना-चांदी के अवैध धंधे पर भी पुलिस ने पैनी नजर रखी और अब तक करीब 14 करोड़ की सोना-चांदी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


650 से ज्यादा नाकों पर 24 घंटे मुस्तैदी

प्रदेश के 650 नाकों में 250 से ज्यादा अंतर्राज्यीय नाके हैं, जहां पुलिस 24 घंटे लगातार निगरानी रख् रही है। करीब 2 हजार उड़न दस्ते दिनरात धड़पकड़ की कार्रवाई कर रहे हैं। इन उड़न दस्तों द्वारा करीब 8 करोड़ की धरपकड़ की गई है। इसमें प्रदेश के जिलों की विशेष टीम, थानों की टीम, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें सहयोग कर रही हैं।


पहली बार सभी नाकों की यूनिक 8 अंकीय कोडिंग

राजस्थान पुलिस की विशेष टीम द्वारा दिन-रात मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने विशेष व्यय क्षण आयोग प्रकोष्ठ बनाया है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेट पुलिस के नोडल अधिकारी विकास कुमार द्वारा कई सारे नवाचार भी किए जा रहे हैं। प्रदेश में ये पहली बार है, जब सभी नाकों की यूनिक 8 अंकीय कोडिंग की गई है जिससे निगरानी, उत्तरदायित्व निर्धारण और विश्वसनीयता कायम हुई है।

भारतमाला सड़क और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगा पुलिस पिकेट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और अमृतसर जामनगर भारतमाला सड़क के हर निकास पुलिस पिकेट लगाया गया है। राजस्थान में भारतमाला सड़क करीब 600 किलोमीटर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे करीब 350 किलोमीटर लंबा है। प्रदेश के हर जिले में हो रही कार्रवाई का प्रतिदिन विश्लेषण किया जा रहा है और तकनीकी ऐप के माध्यम से हर जब्ती की सूचना, चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए विशेष व्यय क्षण आयोग प्रकोष्ठ तक पहुंच रही है। सूचनाओं को एकत्रित करने और ऑपरेशन के लिए विशेष कार्यशालाओं के माध्यम से सभी जिला पुलिस को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed