{"_id":"69dfa6af851f9e851e02ffe2","slug":"rajasthan-police-foundation-day-celebration-of-patriotism-at-albert-hall-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Police Foundation Day: अल्बर्ट हॉल में देशभक्ति का जश्न, पुलिस बैंड और ड्रोन शो ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Police Foundation Day: अल्बर्ट हॉल में देशभक्ति का जश्न, पुलिस बैंड और ड्रोन शो ने बांधा समां
Wed, 15 Apr 2026 08:24 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:24 PM IST
सार
जयपुर के अल्बर्ट हॉल में राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों, सेवानिवृत्त अधिकारी की भावुक प्रस्तुति और शानदार ड्रोन शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने शहरवासियों को देशभक्ति और संगीत से सराबोर कर दिया। इस भव्य आयोजन में पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने अनुशासन और कला का अनोखा संगम पेश किया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
देशभक्ति की धुनों से गूंजा अल्बर्ट हॉल परिसर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान पुलिस के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत सेन्ट्रल बैंड द्वारा जनरल सैल्यूट और ‘वंदे मातरम’ की प्रेरणादायक धुन से हुई, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। इसके बाद बैंड मास्टर के नेतृत्व में प्रस्तुत राजस्थानी लोकधुन ‘नीबूड़ा’ ने स्थानीय संस्कृति की खुशबू बिखेरी। विभिन्न सुरक्षा बलों के बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने दर्शकों में उत्साह और गर्व की भावना पैदा कर दी।
प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे भावुक और यादगार पल तब आया, जब 82 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने माउथ ऑर्गन पर पुराने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जा और संगीत के प्रति समर्पण ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विवाह प्रमाण-पत्र के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, महिला अधिकारी 10,400 रुपये लेते गिरफ्तार
ड्रोन शो और आतिशबाजी ने बढ़ाया रोमांच
सांस्कृतिक संध्या के समापन पर आकर्षक ड्रोन शो और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के इस संगम ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए हजारों लोग इस आयोजन से जुड़े और सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।
यह आयोजन न केवल राजस्थान पुलिस की पेशेवर दक्षता को दर्शाता है, बल्कि उनके सांस्कृतिक और मानवीय पक्ष को भी उजागर करता है।