फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: Written Exam Results Declared, PET/PST from December 8

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, आठ दिसंबर से पीईटी/PST की शुरुआत

Sat, 06 Dec 2025 05:36 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 05:36 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। PET/PST 8 से 15 दिसंबर तक होंगे। ई-प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और अभ्यर्थियों के लिए समय पर उपस्थित होना तथा दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रहेगा।
 

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: Written Exam Results Declared, PET/PST from December 8
पुलिस मुख्यालय जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक और बैण्ड श्रेणी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब इसका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


अगला चरण: PET/PST की तिथियां घोषित
लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षाएं 08 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन


ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड के निर्देश
एडीजी पाण्डेय के अनुसार, PET/PST में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in एवं www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर ‘Recruitment Portal’ में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ई-प्रवेश पत्र में परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग टाइम, तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र प्रिंट कर सुरक्षित रखें और परीक्षा दिवस पर सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। बिना प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


यह भी पढ़ें- CID-आईबी कांस्टेबल भर्ती: 11 दिसंबर को जयपुर में पीईटी-पीएसटी, अभ्यर्थियों के लिए कड़े निर्देश जारी

समस्या होने पर सहायता उपलब्ध
यदि किसी अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है या अन्य तकनीकी समस्या आती है, तो वे सीधे पुलिस मुख्यालय, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दूरभाष नंबर 0141-2821597 भी जारी किया है, जहां कार्य समय में सहायता उपलब्ध रहेगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होने, नियमों का पालन करने और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed