{"_id":"64eefb56fabfb0d46f026d0f","slug":"rajasthan-police-constable-committed-suicide-in-jaipur-daughter-engagement-was-to-happen-after-four-days-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, चार दिन बाद बेटी की होनी थी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, चार दिन बाद बेटी की होनी थी सगाई
Wed, 30 Aug 2023 01:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:49 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में बनी पार्क थाने के एक कांस्टेबल ने अपने घर पर फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस लग गई है। बनी पार्क थाने के कांस्टेबल मंगल चंद सैनी ने मंगलवार को राजावास इलाके में स्थित गणपति नगर अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल की बेटी की तीन सितंबर को सगाई होने वाली थी।
विज्ञापन
एसीपी चौमू कैलाश जिंदल ने बताया कि बनी पार्क थाने में एएसआई की विदाई पार्टी थी। खाना खाने के बाद वह घर के लिए निकला था, घर आने के बाद परिवार से बात की। फिर सोने चला गया। सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बता दें कि कांस्टेबल के दो बेटियां एक बेटा है। परिवार काफी समय से गणपति नगर में रह रहा है। पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है। परिवार के सदस्यों और थाने के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। उसके साथ किस प्रकार की स्थिति हुई कि उसे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन