{"_id":"6862100ddeb39dfc2505503a","slug":"rajasthan-police-chief-will-change-in-rajasthan-today-dgp-ravi-prakash-retires-farewell-at-police-academy-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान में आज बदलेगा पुलिस का मुखिया, डीजीपी रवि प्रकाश रिटायर, पुलिस अकादमी में फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान में आज बदलेगा पुलिस का मुखिया, डीजीपी रवि प्रकाश रिटायर, पुलिस अकादमी में फेयरवेल
Mon, 30 Jun 2025 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:48 AM IST
सार
राजस्थान के कार्यवाहक डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा आज (30 जून) रिटायर होने जा रहे हैं। उनकी फेयरवेल पार्टी राजस्थान पुलिस अकादमी में रखी गई है। इसमें उनके सम्मान में परेड आयोजित होगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पुलिस महकमे के मुखिया आज बदलेंगे। मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा आज रिटायर होने जा रहे हैं। उनकी फेयरवेल पार्टी राजस्थान पुलिस अकादमी में रखी गई है। इसमें उनके सम्मान में परेड आयोजित होगी। गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी उत्कल संजन साहू को सरकार ने रिटायरमेंट से पहले ही आरपीएससी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था। इसके चलते उनका चार्ज वरिष्ठ होने के नाते एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा को दिया गया था।
विज्ञापन
राजस्थान में एक जुलाई से पहले नए डीजीपी चार्ज संभालेंगे। राज्य सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार कर यूपीएससी को मंजूरी के लिए भेजा था। यूपीएससी ने इसे फाइनल कर राज्य सरकार को वापस भेज दिया। वहीं यूपीएससी ने जिन तीन नामों के पैनल को मंजूरी दी है, उनमें आईपीएस राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इनमें राजीव शर्मा (1990 बैच) राजस्थान कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीपीआरडी में डीजी हैं। राजेश निर्वाण (1992 बैच) इंटेलिजेंस महकमें में काम का अनुभव रखते हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय विमानपत्तन सुरक्षा बल में डीजी (दिल्ली) हैं। वहीं संजय अग्रवाल (1992 बैच) वर्तमान में राजस्थान के इंटेलिजेंस डीजी हैं।
विज्ञापन
इन्हें पदोन्नति मिली
इधर राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर आईपीएस अशोक राठौड़ और मालिनी अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) से पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नत किया है। प्रदेश में इस साल चार वरिष्ठ पुलिस अफसर पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनेंगे। चार माह में पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक के दो अफसर रिटायर होंगे।
विज्ञापन
होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक (डीजी) राजेश निर्वाण के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से एक और सीट खाली हो गई है। इस तरह पद तीन खाली हैं। सरकार ने 1994 बैच के अशोक कुमार राठौड़ और मालिनी अग्रवाल को इस पद पर प्रमोशन दिया है।