फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Pashu Parichar Bharti Exam 2024 Hearing Next Week in High Court News in Hindi

Rajasthan News: पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 मामले की सुनवाई अगले सप्ताह, न्याय की आस में बैठे लाखों अभ्यर्थी

Sun, 20 Apr 2025 12:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई खामियों को लेकर 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह संभावित है।

विज्ञापन
Rajasthan Pashu Parichar Bharti Exam 2024 Hearing Next Week in High Court News in Hindi
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है, लेकिन इस बार मामला केवल तकनीकी खामियों तक सीमित नहीं है बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों, संघर्षों और टूटते विश्वास की कहानी बन चुका है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया है। इससे जुड़ी सुनवाई अगले सप्ताह संभावित है, जहां अधिवक्ता हरेन्द्र नील उनकी ओर से पैरवी करेंगे।

विज्ञापन


इस मामले में तकनीकी बिंदुओं जैसे स्केलिंग फार्मूले की वैधता, कटऑफ और स्कोर कार्ड का पारदर्शिता से न जारी किया जाना और बिना फाइनल आंसर की के चयन सूची जारी करने को चुनौती जरूर दी गई है, लेकिन इन सबके पीछे जो असली मुद्दा है वह है युवाओं की टूटती हुई उम्मीद, जो हर बार एक नई भर्ती प्रक्रिया के साथ फिर से जागती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: 658 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी पुलिस ने स्टेशन परिसर में तलाशी के दौरान धरदबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच छह शिफ्टों में आयोजित हुई थी। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि टॉप 100 में से 99 उम्मीदवार सिर्फ छठी शिफ्ट से हैं, जबकि अन्य शिफ्टों से कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला। 

अभ्यर्थियों का आरोप है कि कुछ शिफ्टों में 20-25 अंक तक बढ़ाए गए, वहीं कई शिफ्टों में 10-20 अंक घटा दिए गए। इस वजह से वे छात्र, जिन्होंने कठिन शिफ्ट में बेहतर प्रदर्शन किया, मेरिट से बाहर हो गए। छात्रों में फैले आक्रोश का कारण मेरिट में 63 गुना उम्मीदवारों को शामिल किया गया था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के लिए केवल 1.25 गुना को ही बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed