{"_id":"645c97904ca216fdc905f274","slug":"rajasthan-paper-leak-case-ed-filed-case-regarding-money-laundering-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak Case: ED ने मनी लॉड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया, RPSC मेंबर कटारा, श्रोत्रिय और हरजीलाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak Case: ED ने मनी लॉड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया, RPSC मेंबर कटारा, श्रोत्रिय और हरजीलाल को नोटिस
Thu, 11 May 2023 12:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 May 2023 12:52 PM IST
सार
राजस्थान में पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया है। ईडी की ओर से आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा, अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय और सचिव हरजीलाल अटल को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर पेपर लीक मामले में हमला बोला है। आरपीएससी के कर्ता-धर्ताओं को ED के नोटिस की सूचना पर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, मैंने ही शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, मैंने कई बार सबूतों के साथ बताया कि गहलोत सरकार के संरक्षण में नकल माफिया पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। मैंने CBI जांच की मांग की। लेकिन सिर्फ प्यादों पर कार्रवाई और मगरमच्छों को क्लीन चिट के खेल को देखते हुए मैंने ED को शिकायत भेजी थी। सूचना मिली है कि ED ने नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन
सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, ED मुंह से खाए हुए को नाक से निकाल लेगी। इसका खुलासा भी होगा कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि सरकार में शीर्ष पर बैठे हुए लोग ही हैं। नकल माफिया के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। करोड़ों रुपये का वह हिसाब भी बाहर आएगा, जो युवाओं के सपनों को बेचकर 10 जनपथ भेजा गया।
विज्ञापन