फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panther created a stir in Kanota Castle Hotel Jaipur

Rajasthan: राजधानी स्थित होटल में पैंथर ने मचाया हड़कंप, चिड़ियाघर की टीम ने किया रेस्क्यू

Thu, 18 Jan 2024 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

राजधानी जयपुर से सटे कानोता इलाके में एक होटल में पैंथर के घुसने से हड़कंप मच गया। पैंथर के घुसने की सूचना मिलने के बाद होटल से मेहमानों को शिफ्ट किया गया और वन विभाग की टीम को इतला देखकर रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Panther created a stir in Kanota Castle Hotel Jaipur
होटल में घुसा लेपर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के कानोता क्षेत्र में स्थित एक निजी हेरिटेज होटल में लेपर्ड घुसने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां मौजूद टूरिस्ट होटल छोड़कर बाहर भाग निकले। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रैकुलाइज किया गया।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के दौरान टूरिस्ट होटल छोड़कर बाहर निकल गए। लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुस गया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। लेपर्ड ने कमरे में पूरा सामान बिखेर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लेपर्ड को ट्रैकुलाइज किया तो होटल स्टाफ और टूरिस्ट ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




दरअसल, कानोता इलाके के आसपास बड़ी संख्या में वन्यजीवों की आवाजाही है। पास में ही आमागढ़ और गलता का जंगल है, जहां से भोजन की तलाश में कई बार लेपर्ड इस इलाके में पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed