Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Polls: Over 1 Crore Voters to Vote in Fourth Phase Across 25 Districts

राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे चरण में 25 जिलों में मतदान, एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों में मतदान होगा। एक करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। इस चरण में 382 जिला परिषद वार्ड, 1,322 पंचायत समिति वार्ड और 2,142 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Polls: Over 1 Crore Voters to Vote in Fourth Phase Across 25 Districts
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण में प्रदेश के 25 जिलों में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। निर्वाचन विभाग ने चौथे चरण के चुनाव को लेकर जिलेवार आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, एक करोड़ पांच लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन

चौथे चरण में कुल 382 जिला परिषद वार्ड और 1,322 पंचायत समिति वार्डों में चुनाव होंगे। इसके अलावा 116 पंचायत समितियों की 2,142 ग्राम पंचायतों में भी मतदान कराया जाएगा। सरपंच पद के लिए कुल 7,521 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि उपसरपंच पद के लिए 3,747 प्रत्याशी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर को भारत लाने की तैयारी, एसटीएफ करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चौथे चरण में कुल 1,05,94,285 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 54,88,275 पुरुष और 51,05,951 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, अन्य श्रेणी के 59 मतदाता भी मतदाता सूची में दर्ज हैं।

33 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए

चौथे चरण के चुनाव के लिए कुल 33,885 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 11,905 मतदान केंद्रों के वार्ड का विवरण भी दर्ज किया गया है। मतदान को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed