फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Doogero Ka Tala Records Highest Voting at 90.11%, Ahore Lowest at 60.94%

राजस्थान पंचायत चुनाव: डूंगेरो का तला में सबसे ज्यादा 90.11 प्रतिशत मतदान, आहोर में सबसे कम

Fri, 30 Oct 2026 09:16 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 30 Oct 2026 09:16 PM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव में बाड़मेर की डूंगेरो का तला पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 90.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जालोर की आहोर में सबसे कम 60.94 प्रतिशत वोट पड़े। जयपुर में रामपुरा डाबड़ी 84.43 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रही।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Doogero Ka Tala Records Highest Voting at 90.11%, Ahore Lowest at 60.94%
जयपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर जिले की डूंगेरो का तला पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 90.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद शिव में 89.86 और बाड़मेर ग्रामीण में 89.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। कई अन्य पंचायत समितियों में भी मतदान का प्रतिशत 85 से अधिक रहा।

विज्ञापन

बाड़मेर जिले की बात करें तो डूंगेरो का तला के अलावा शिव, बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, बिशाला और भीयाड़ में भी भारी मतदान दर्ज किया गया। बाटाडू में 88.63, बिशाला में 88.61 और भीयाड़ में 88.24 प्रतिशत वोट पड़े।

विज्ञापन

बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में ज्यादा मतदान

सबसे ज्यादा मतदान वाली पंचायत समितियों में बाड़मेर और जोधपुर के कई क्षेत्र शामिल रहे। बीकानेर जिले की बज्जू खालसा पंचायत समिति में 89.33 प्रतिशत और बीठनोक में 86.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोधपुर जिले की उम्मेदनगर पंचायत समिति में 88.29 प्रतिशत, बावड़ी में 88.28, हटूंडी में 87.82, मंडोर में 87.81 और भोपालगढ़ में 87.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कपर्दा में 86.25, समराऊ में 86.39 और केरू में 85.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति में 84.31 प्रतिशत मतदान हुआ। मालाखेड़ा में 84.03 और थानागाजी में 83.81 प्रतिशत वोट पड़े।

यह भी पढें- जयपुर: पंचायत चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 60.57 प्रतिशत औसत मतदान, रामपुरा डाबड़ी सबसे आगे

जयपुर में रामपुरा डाबड़ी सबसे आगे

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में रामपुरा डाबड़ी में सबसे ज्यादा 84.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाहपुरा में 82.63, जालसू में 82.49, आमेर में 82.09 और अमरसर में 80.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जालोर की पंचायत समितियों में सबसे कम मतदान

उपलब्ध आंकड़ों में सबसे कम मतदान जालोर जिले की आहोर पंचायत समिति में दर्ज किया गया, जहां 60.94 प्रतिशत वोट पड़े। उम्मेदाबाद में 60.99 और जालोर पंचायत समिति में 61.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

पाली जिले की देसूरी पंचायत समिति में 63.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर जिले की गोगुंदा पंचायत समिति में 64.91 प्रतिशत और डूंगरपुर की आसपुर पंचायत समिति में 67.72 प्रतिशत वोट पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed