फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Dechu Records Highest Voting, Delwara Lowest by 1 PM

राजस्थान: दोपहर एक बजे तक फलोदी की देचू पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदान, राजसमंद की देलवाड़ा में सबसे कम

Sat, 24 Oct 2026 02:11 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 24 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में दोपहर एक बजे तक फलोदी के देचू में सबसे ज्यादा 64.25 फीसदी मतदान हुआ, जबकि राजसमंद के देलवाड़ा में सबसे कम 29.62 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Dechu Records Highest Voting, Delwara Lowest by 1 PM
ग्राम पंचायत नांगलभरदा-पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सरपंच और उपसरपंच चुनाव के तहत दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत में अलग-अलग पंचायत समितियों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फलोदी जिले की देचू पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 64.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, राजसमंद जिले की देलवाड़ा पंचायत समिति में सबसे कम 29.62 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन

फलोदी जिले की अन्य पंचायत समितियों में भी मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहा। यहां फलोदी पंचायत समिति में 61.94 प्रतिशत, घंटियाली में 61.35 प्रतिशत, सेतरावा में 57.80 प्रतिशत, लोहावट में 57.66 प्रतिशत और आऊ में 56.03 प्रतिशत मतदान हुआ। बाप पंचायत समिति में 54.88 प्रतिशत और बापिणी में 56.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बाड़मेर और जोधपुर की पंचायत समितियों में भी अच्छा मतदान

बाड़मेर जिले की मंगता पंचायत समिति में 60.27 प्रतिशत मतदान हुआ। लीलसर में 58.91 प्रतिशत, रामसर में 55.75 प्रतिशत, चौहटन में 57.64 प्रतिशत और आडेल में 57.53 प्रतिशत वोट पड़े। जोधपुर जिले की आगोलाई पंचायत समिति में 57 प्रतिशत, बालेसर में 55.84 प्रतिशत और शेरगढ़ में 55.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलवर जिले की रामगढ़ पंचायत समिति में 58.85 प्रतिशत और मुबारिकपुर में 56.66 प्रतिशत मतदान हुआ। गोविंदगढ़ में 54.80 प्रतिशत वोट पड़े।

जयपुर में सांभर और दूदू आगे

जयपुर जिले की पंचायत समितियों में दोपहर एक बजे तक दूदू में 46.50 प्रतिशत और सांभर में 44.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जॉबनेर में 44 प्रतिशत, मौजमाबाद में 45.56 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 42.44 प्रतिशत और चौमूं में 42.21 प्रतिशत मतदान हुआ। झोटवाड़ा में 43.71 प्रतिशत तथा किशनगढ़ रेनवाल में 41.90 प्रतिशत वोट पड़े।

राजसमंद और डूंगरपुर में कम मतदान

राजसमंद जिले की देलवाड़ा पंचायत समिति में 29.62 प्रतिशत और खमनोर में 29.73 प्रतिशत मतदान हुआ। आमेट में 40.26 प्रतिशत, चारभुजा में 40.92 प्रतिशत और कुंभलगढ़ में 43.19 प्रतिशत वोट पड़े।

डूंगरपुर जिले की भंडारी पंचायत समिति में 34.73 प्रतिशत, सिमलवाड़ा में 35.02 प्रतिशत और सागवाड़ा में 36.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, उदयपुर जिले की नाई पंचायत समिति में 52.10 प्रतिशत और ओगणा में 50.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढें- राजस्थान: भ्रष्टाचार के मामलों में 27 अधिकारियों पर कार्रवाई, 21 प्रकरणों में अभियोजन मंजूर

अजमेर और भीलवाड़ा में मतदान की स्थिति

अजमेर जिले की श्रीनगर पंचायत समिति में 46.15 प्रतिशत, पीसांगन में 45.48 प्रतिशत, केकड़ी में 40.22 प्रतिशत, सावर में 40.99 प्रतिशत और अजमेर ग्रामीण में 35.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

भीलवाड़ा जिले की खजूरी पंचायत समिति में 44.81 प्रतिशत और सुवाणा में 43.27 प्रतिशत वोट पड़े। मांडलगढ़ में 37.42 प्रतिशत, जहाजपुर में 40.88 प्रतिशत और मांडल में 41.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed