{"_id":"66cde791ee8fb6d66d00ef4c","slug":"rajasthan-pakistani-citizen-arrested-for-infiltrating-by-crossing-the-border-bsf-team-is-interrogating-him-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : बॉर्डर पार करके घुसपैठ करने वाला पाकिस्तानी नागरिक बाड़मेर में गिरफ्तार, BSF की टीम कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : बॉर्डर पार करके घुसपैठ करने वाला पाकिस्तानी नागरिक बाड़मेर में गिरफ्तार, BSF की टीम कर रही पूछताछ
Tue, 27 Aug 2024 08:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 08:20 PM IST
सार
राज्य के बाड़मेर में एक पाकिस्तानी नागरिक को बॉर्डर पार करके घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, अब उससे पूछताछ की जा रही है। यह घुसपैठिया पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा में 10 किमी भीतर तक आकर झड़पा गांव तक पहुंच गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में एक पाकिस्तानी नागरिक ने बॉर्डर पार करके भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जग्सी कोहली (20) शनिवार रात तारबंदी क्रॉस करके बाड़मेर में घुस गया और करीब 10 किमी अंदर सेड़वा थाना इलाके के झड़पा गांव तक आ गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घुसपैठिया नवातला बॉर्डर से तारबंदी पार करके बाड़मेर में घुसा और 10 किलोमीटर पैदल चलकर सुबह 9 बजे तक झड़पा गांव पहुंच गया। लोगों ने बताया कि घुसपैठिया यहां थारपारकर जाने के लिए बस के बारे में पूछ रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे बैठाकर पूछताछ की, जिसमें उसने पाकिस्तानी होना बताया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और बीएसएफ को सूचना दी, जिस पर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बीएसएफ की टीम घुसपैठिए से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन