फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Opposition leader said on paper leak - We are catching fishes, crocodiles are still roaming free

Rajasthan News: पेपर लीक पर बोले नेता प्रतिपक्ष- हम मछलियों को पकड़ रहे हैं, मगरमच्छ अब भी खुले घूम रहे हैं

Tue, 16 Jul 2024 05:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

आज विधानसभा में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके दो-दो मंत्री अग्निवीर हो गए हैं, एक तो मंत्री बन गए लेकिन चुनाव हार गए और दूसरे मंत्री बने और इस्तीफा दे दिया। पेपर लीक के मामले में जूली ने कहा कि हम सिर्फ मछलियों को पकड़ रहे हैं और मगरमच्छ खुले घूम रहे हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan : Opposition leader said on paper leak - We are catching fishes, crocodiles are still roaming free
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज विधानसभा में अपने भाषण में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके तो मंत्री ही 4 साल नहीं पकड़ पा रहे हैं, सरकार क्या कर रही है इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए।

विज्ञापन


पेपर लीक के मामले पर बोलते हुए जूली ने कहा कि आज बच्चे पढ़ना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं पर यह पेपर लीक बच्चों को आगे बढ़ने से रोक रहा है, इस पर सदन की जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर इस पेपर लीक का सफाया करें। उन्होंने कहा कि हमारे एक-दूसरे पर आरोप लगाने से उन बच्चों का भविष्य नहीं बन रहा है, जो जीवन में कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन


टीकाराम जूली ने कहा कि जो पेपर लीक पर सबसे पहले और सख्त कानून बना, वह राजस्थान में हमारी सरकार ने बनाया, जिसके तहत 10 करोड़ का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान रखा गया। यदि मामले में सरकारी कर्मचारी लिप्त थे तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने का प्रावधान रखा गया। केंद्र सरकार ने भी पेपर लीक पर कानून बनाया है पर वह राजस्थान सरकार के कानून के मुकाबले सिर्फ 10% ही है। हालांकि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पेपर लीक रुकना चाहिए, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ रुकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिताजी एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने पर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed