{"_id":"66eadf2644378f4c2601f5ec","slug":"rajasthan-news-youth-congress-enraged-by-unrestrained-remarks-against-rahul-gandhi-workers-protested-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्प्णी से भड़की यूथ कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्प्णी से भड़की यूथ कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Wed, 18 Sep 2024 07:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:39 PM IST
सार
भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी के बाद राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में आज राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी मुख्यालय से शुरू होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की, जिससे हल्की झड़प भी हुई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। करीब 45 मिनट तक चली बहस के बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा नेताओं की टिप्पणियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसी बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्वीटर) पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों की निंदा करते हुए लिखा कि भाजपा के नेता राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए हैं। राहुल गांधी जी राजनीति में प्यार-मोहब्बत और भाईचारे की बात करते हैं। वो कहते हैं कि उन्हें नरेंद्र मोदी जी से कोई नफरत नहीं है। फिर भी भाजपा नेता हिंसा की बात कर रहे हैं। इन सबकी चुप्पी से क्या ये माना जाए कि सब उनकी जानकारी में हो रहा है? इस तरह के बयानों की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सरकार को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके उन्हें जेल में डालना चाहिए।
विज्ञापन
यह विरोध प्रदर्शन भाजपा नेताओं के बयानों के खिलाफ युवा कांग्रेस की तीव्र प्रतिक्रिया को दर्शाता है, ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में इससे संबंधित राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।