फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Vande Bharat stoppage now at Gandhinagar too, Sanganer included in Amrit Bharat station scheme

Rajasthan News: वंदे भारत का स्टॉपेज अब गांधीनगर पर भी, सांगानेर हुआ अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल

Fri, 12 Jan 2024 04:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 04:26 PM IST
सार

Jaipur: राजस्थान दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं के काम निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार से अब तेजी से विकास होगा। अमृत भारत योजना के तहत प्रदेश के 83 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Vande Bharat stoppage now at Gandhinagar too, Sanganer included in Amrit Bharat station scheme
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांगानेर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए जाने की जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि अब प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार होने से राज्य में हो रहे काम में तेजी आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांगानेर रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया और साथ ही कहा कि इस योजना के तहत सांगानेर स्टेशन का विकास होगा। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि '2014 से पहले, राजस्थान जैसे बड़े राज्य को तत्कालीन यूपीए सरकार ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था। अब राजस्थान में 83 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और डबल इंजन सरकार के तहत काम में तेजी आएगी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप रेलवे स्टेशनों का पूर्ण परिवर्तन चल रहा है। हमारा ध्यान रेलवे को विश्वस्तरीय बनाना है। रेलमंत्री ने कहा कि अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत अब मुख्य जयपुर स्टेशन के अलावा गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed