फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: US Secretary Marco Rubio and Wife Explore Amer Fort, Ghoomar and Kalbelia Captivate

Rajasthan: पत्नी संग अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने निहारा आमेर महल का शाही वैभव, घूमर-कालबेलिया ने मोहा मन

Mon, 25 May 2026 03:49 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 25 May 2026 03:49 PM IST
सार

Rajasthan: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ जयपुर पहुंचे और आमेर किले का भ्रमण किया। उनका पारंपरिक राजस्थानी स्वागत हुआ। सुरक्षा कारणों से आमेर महल चार घंटे बंद रहा और एयरपोर्ट से आमेर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Rajasthan News: US Secretary Marco Rubio and Wife Explore Amer Fort, Ghoomar and Kalbelia Captivate
पत्नी के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ जयपुर पहुंचे और ऐतिहासिक आमेर किले का भ्रमण किया। आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

 

आमेर भ्रमण के दौरान गाइड महेश शर्मा ने उन्हें शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील के इतिहास और स्थापत्य की जानकारी दी। महल भ्रमण के बाद मार्को रूबियो पत्नी के साथ रामबाग पैलेस पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले वे दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए 'Have fun' कहा। उनके साथ अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पढ़ें: शाही स्वागत के बीच जयपुर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आमेर से सिटी पैलेस तक हाई अलर्ट

उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। वहीं एयरपोर्ट से आमेर तक करीब 19 किलोमीटर के मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रोका गया। उनका हाथी गांव जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed