फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Three Year Old Child Found Infected With Chandipura Virus in Dungarpur Know Report

Rajasthan News: डूंगरपुर में तीन साल का बच्चा चांदीपुरा वायरस से मिला संक्रमित, चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Mon, 29 Jul 2024 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jul 2024 07:33 PM IST
सार

Rajasthan News: गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी चांदीपुरा वायरस की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक तीन साल का बच्चा इस वायरस से पॉजिटिव मिला है। इसके बाद राजस्थान में पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News Three Year Old Child Found Infected With Chandipura Virus in Dungarpur Know Report
चांदीपुरा वायरस का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर में जो बच्चा चांदीपुरा पॉजिटिव पाया गया है, उसको उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत थी। 18 जुलाई को दो बच्चों के सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे गए थे, जिसके बाद जो रिपोर्ट आयी उसमें एक तीन साल का बच्चा चांदीपुरा वायरस से पॉजिटिव मिला है। फिलहाल बच्चे को आइसोलेशन में रखकर ट्रीटमेंट किया जा रहा है। पूरे राजस्थान के जिलों में इस तरह के संदिग्ध लक्षण वाले बच्चों के सैंपल लेने के निर्देश दिये गए है।

विज्ञापन

कैसे फैलता है ये वायरस
चांदीपुरा वायरस छोटे बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है, जो सैंडफ्लाई मक्खी के जरिये फैलता है। जिसके बाद बच्चे में उल्टी, दस्त, बुखार जैसे लक्षण आना शुरू हो जाते है। इस वायरस में मृत्यु दर 85 फीसदी है।

विज्ञापन


चांदीपुरा वायरस से 6 बच्चों की हो चुकी है मौत
बच्चों में फैलने वाले चांदीपुरा वायरस का प्रकोप अब राजस्थान में भी बढ़ने लगा है। इस वायरस के कारण गुजरात और चांदीपुरा क्षेत्र में पिछले दिनों 6 बच्चों की मौत हुई है। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed