{"_id":"6719e1339d30714aad0afceb","slug":"rajasthan-news-this-month-salary-will-be-credited-to-accounts-a-day-earlier-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: इस महीने एक दिन पहले ही खातों में आएगा वेतन, फिर भी कर्मचारियों को सता रही टेंशन, क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: इस महीने एक दिन पहले ही खातों में आएगा वेतन, फिर भी कर्मचारियों को सता रही टेंशन, क्या है वजह
Thu, 24 Oct 2024 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:25 AM IST
सार
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्तूबर को मासिक वेतन देने का निर्णय लिया है। हालांकि, धनतेरस पहले निकल जाने के कारण इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि धनतेरस पर परंपरागत खरीदारी का समय निकल जाएगा। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने अपने कर्मचारियों को 28 अक्तूबर को ही वेतन जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इमा माह एक दिन पहले आएगा वेतन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मासिक वेतन 30 अक्तूबर को देने का निर्णय किया है। हर बार वेतन और पेंशन महीने की अंतिम तिथि को जारी किया जाता है। इस आदेश को लेकर वाहवाही बटोरी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि जब धनतेरस इससे पहले ही निकल जाएगी तो इसके बाद कर्मचारी इस पैसे को खर्च कहां करेगा।
विज्ञापन
राजस्थान में परंपरा है कि धनतेरस पर खरीदारी की जाती है। वहीं, राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें 28 अक्तूबर को ही वेतन-पेंशन जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
डीए को लेकर भी जल्द जारी होंगे आदेश
इधर, भजनलाल सरकार कर्मचारियों के लिए बोनस के आदेश पहले ही जारी कर चुकी है, लेकिन बोनस की पूरी राशि कर्मचारियों को नकद देने के बजाय 25 प्रतिशत राशि उनके जीपीएफ में जमा करवाई गई है। वहीं, डीए के आदेश भी जल्द जारी हो सकते हैं। सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वालों का डीए और डीआर 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत करने की शुरुआती तैयारी मंगलवार को हो गई। जानकारी के मुताबिक डीए को लेकर अभी यह असमंजस है कि इस बढ़ोतरी का नकद लाभ इसी माह मिल जाएगा या इस माह की राशि जीपीएफ में जमा होगी।
विज्ञापन