फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: There is no election atmosphere in villages, BJP will campaign through street plays

Rajasthan News: गांवों में चुनावी माहौल ठंडा, जनता के भरोसे कांग्रेस, BJP नुक्कड़ नाटकों के जरिये करेगी प्रचार

Tue, 02 Apr 2024 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 02:01 PM IST
सार

प्रदेश के गांवों और ढाणियों में इस बार चुनावी रंग फीका नजर आ रहा है। चुनावी पोस्टर, बैनर, झंडे और भोज इन चुनावों से नदारद हैं। वोटों के लिए जहां कांग्रेस बैंक खातों की बात कर रही है तो भाजपा मोदी के चेहरे पर चुनाव मैदान हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: There is no election atmosphere in villages, BJP will campaign through street plays
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के मतदान में केवल दो सप्ताह का समय बाकी है लेकिन प्रदेश के गांवों और ढाणियों में अब तक चुनावी रंग जमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन


हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान जहां पूरा प्रदेश चुनावी रंग में रंगा हुआ था, वहीं इन चुनावों में माहौल ठंडा दिखाई दे रहा है। उम्मीदवार भी इस बार छोटी सभाओं और बैठकों पर ही जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले चुनावों की प्रचार सामग्री में जहां मोदी की तस्वीर वाली टी शर्ट, मुखौटों और दुपट्टों की भारी मांग रही थी वहीं इन चुनावों में ये सब गायब है। पोस्टर, बैनर, टी शर्ट, साफों की बिक्री नहीं के बराबर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने भी जोधपुर और जयपुर की बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया था कि मतदाताओं को लगता है कि केंद्र में फिर से भाजपा आने वाली है वे चाहे वोट करें, ना करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदाताओं को घर से निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें।


इधर लोकसभा चुनावों से पहले खाते सीज होने का हवाला देते हुए कांग्रेस पल्ला झाड़ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि हम जनता की पार्टी हैं और जनता के भरोसे ही चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावों से ऐन पहले हमारे बैंक खाते बंद कर दिए गए हैं इसलिए हम तो जनता से वोट और आर्थिक मदद दोनों ही मांग रहे हैं। लेकिन वास्तविकता देखें तो कांग्रेस के कई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ने की बात कहकर टिकट वापस कर चुके हैं और जो लड़ रहे हैं, वो जनता से वोट के साथ आर्थिक मदद भी मांग रहे हैं। 

जो भी हो अब तक ठंडे पड़े प्रचार में रंग भरने के लिए भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की सभाओं के साथ ही प्रदेश के दूर दराज के आंतिरक इलाकों में नुक्कड़ नाटक, लोक गायन, कठपुतली, जादूगर और बहरूपिया विधाओं के कलाकारों को सांस्कृतिक प्रचार के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। ये दल गांव-गांव जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मतदाता तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed