{"_id":"666418a6c54d5236b1000e8e","slug":"rajasthan-news-state-government-announced-will-give-two-thousand-rupees-annually-in-pm-kisan-fund-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रूठों को मनाने में जुटी राज्य सरकार, पीएम किसान निधि में दो हजार रुपये सालाना देने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रूठों को मनाने में जुटी राज्य सरकार, पीएम किसान निधि में दो हजार रुपये सालाना देने का ऐलान
Sat, 08 Jun 2024 02:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:13 PM IST
सार
राजस्थान से लोकसभा चुनाव परिणामों में बड़ा झटका खाने के बाद अब भजनलाल सरकार ने रुठों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री किसान निधि में राज्य सरकार की तरफ से दो हजार रुपये सलाना देने का ऐलान राज्य सरकार ने किया है। अब तक इस निधि में 6 हजार रुपये की सालाना वित्तीय सहायता दी जा रही थी।
विज्ञापन
सीएृम भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों में झटका खाने के बाद अब राजस्थान की भजनलाल सरकार किसान वर्ग को राजी करने में जुट गई है। इसके लिए शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया, जिसमें प्रधानमंत्री किसान निधि में राज्य सरकार की तरफ से 2 हजार रुपये सालाना देने का ऐलान किया गया है। इससे राज्य सरकार पर सालाना करीब 1100 करोड़ का वित्तीय भार आएगा।
राज्य में करीब 57 लाख किसानों को सरकार 2 हजार रुपये सालाना वित्तीय सहायता देगी। यह सहायता किसान कल्याण निधि के माध्यम से ही दी जाएगी। केंद्र सरकार किसान कल्याण निधि में राज्य के 57 लाख किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देती है। इससे राजस्थान में किसानों को सालना मिलने वाली राशि बढ़कर 8 हजार रुपये हो जाएगी।
नई भर्तियों का भी होगा ऐलान
किसान सम्मान निधि के साथ-साथ अब राजस्थान में नई भर्तियों का ऐलान भी सरकार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब भर्तियों को लेकर सचिवालय में बड़ी बैठक बुलाई है।