फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Stadium to be built in Jhotwara Jaipur CM Gehlot approved Rs 10 crore

Rajasthan News: 'गुलाबी नगरी' के झोटवाड़ा में बनेगा स्टेडियम, सीएम गहलोत ने 10 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

Mon, 28 Aug 2023 03:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

गहलोत सरकार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास-झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन
Rajasthan News Stadium to be built in Jhotwara Jaipur CM Gehlot approved Rs 10 crore
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास, झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रुपये जारी की है। प्रस्ताव के अनुसार, स्टेडियम का निर्माण अब 1.50 करोड़ रुपये की बजाय 10 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। 

विज्ञापन


पूर्व में स्टेडियम निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये व्यय करने की सहमति दी गई थी। गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) को आवंटित तीन निर्माण कार्यों के लिए एजेंसी चार्जेज में शिथिलता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये निर्माण कार्य आरएसआरडीसी को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभागों में चरणबद्ध रूप से पब्लिक हेल्थ कॉलेज के 408.94 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य, जबकि जालोर और प्रतापगढ़ जिलों में नवीन मेडिकल कॉलेज के 500 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों पर 5.50 प्रतिशत एजेंसी चार्जेज लिए जाएंगे। इसी प्रकार चूरू में स्थापित मेडिकल कॉलेज और संबद्ध जिला अस्पताल का अपग्रेडेशन करने के कारण बिल्डिंग आदि के 208.26 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य पर 4.20 प्रतिशत एजेंसी चार्ज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed