{"_id":"668ff5037f4f02a23e09988d","slug":"rajasthan-news-spice-jet-crew-member-slaps-asi-at-jaipur-airport-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने जयपुर एयरपोर्ट पर ASI को थप्पड़ मारा, बिना जांच के अंदर जाना चाहती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने जयपुर एयरपोर्ट पर ASI को थप्पड़ मारा, बिना जांच के अंदर जाना चाहती थी
Thu, 11 Jul 2024 10:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:02 PM IST
सार
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने सीआईएसएफ के एएसआई को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि अनुराधा बिना जांच के अंदर जाना चाहती थी। वहीं, एयरलाइंस ने एएसआई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी क्रू मेंबर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के एएसआई को थप्पड़ मार दिया। महिला क्रू मेंबर के बिना जांच के अंदर घुसने की कोशिश को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। कुछ देर हुई बहस के बाद महिला ने एसआई को थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एयरलाइन ने इसे यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला बताया है।
विज्ञापन
इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सीआईएसएफ अधिकारी को महिला से बात करते देखा जा रहा है। इस दौरान महिला अचानक दो कदम आगे बढ़ती है और फिर एएसआई को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद एक महिला कांस्टेबल उसे दूसरी तरफ ले जाती है।
विज्ञापन
पुलिस ने सीआईएसएफ अधिकारी की शिकायत पर अनुराधा रानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, एयरलाइन ने भी स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है और कहा है कि वह कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता का आरोप है कि उनके कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही सीआईएसएफ अधिकारी ने ड्यूटी के बाद उसे घर आकर मिलने की बात भी कही थी। पुलिस ने शुरूआत में बताया कि अनुराधा एक खाद्य पर्यवेक्षक के रूप में काम करती थी। वहीं, एयरलाइन ने उसे एक महिला सुरक्षा स्टाफ सदस्य बताया है।
विज्ञापन
डीसीपी कावेंद्र सिंह ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका बयान लिया जा रहा है। महिला ने शिकायत भी दर्ज कराई है। हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई का आरोप, बिना जांच के अंदर जाना चाहती थी
दरअसल, स्पाइस जेट की क्रू मेंबर अनुराधा रानी सुबह चार बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। उसने बिना सिक्योरिटी जांच के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन एएसआई गिरिराज प्रसाद ने उसे रोक दिया और स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा। इस पर अनुराधा ने महिला स्टाफ नहीं होने की बात कहकर स्क्रीनिंग कराने से मना कर दिया। इसके बाद एएसआई गिरिराज ने एयरपोर्ट कंट्रोल के अधिकारियों को वायरलेस पर सूचना देकर महिला स्टाफ भेजने के लिए कहा। इस पर अनुराधा नाराज हो गई और एएसआई से बहस करने लगी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि अनुराधा ने एएसआई गिरिराज को थप्पड़ मार दिया। इससे एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर हंगामा हो गया। सीआईएसएफ के अधिकारी और अन्य भी मौके पर पहुंच गए। एएसआई गिरिराज प्रसाद ने आरोपी स्पाइस जेट की क्रू मेंबर अनुराधा के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा- कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े
जयपुर एयरपोर्ट पर हुई घटना को लेकर स्पाइसजेट के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए हमारी महिला सुरक्षा स्टाफ के पास वैध पास था, जो नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी किया गया था। सीआरपीएफ के जवान द्वारा महिला सदस्य के साथ गलत भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही उससे ड्यूटी के बाद मिलने के लिए घर आने को भी कहा गया। हम अपनी महिला कर्मचारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के इस गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। हम अपने कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े हैं, उसका पूरा समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।