फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Special weekly train started from Jaipur to Rajkot and Lalkuan

Rajasthan News: जयपुर से राजकोट और लालकुआं के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेन शुरू, 29 जून तक चलेंगे सात ट्रिप

Sun, 18 May 2025 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 May 2025 06:30 PM IST
सार

इस ट्रेन का संचालन किच्छा, बरेली, मथुरा, जयपुर, जोधपुर, पाटन, सुरेंद्रनगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर होगा। ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और गार्ड कोच शामिल हैं। इस सुविधा से गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को जयपुर के रास्ते सीधा और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Special weekly train started from Jaipur to Rajkot and Lalkuan
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों में बढ़ते यात्रिभार को देखते हुए रेवले ने जयपुर से लालकुआं और राजकोट के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन रविवार को 18 मई 2025 से 29 जून 2025 तक कुल 7 ट्रिप में चलाई जाएगी। जयपुर से इस ट्रेन के जरिए गुजरात और उत्तराखंड के लिए सीधी सुविधा उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


जयपुर से होकर दोनों ओर जाएगी ट्रेन, यहां होगा स्टॉप 
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लालकुआं से हर रविवार दोपहर 1:10 बजे चलेगी। यह सोमवार को रात 12:35 बजे जयपुर पहुंचेगी और 12:45 बजे यहां से रवाना होकर उसी दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 मई 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी। यह मंगलवार को शाम 4:25 बजे जयपुर पहुंचेगी और 4:35 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूणी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, विरमगाम, सुरेंद्रनगर और वांकानेर स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर फल मंडी में तुर्की के सेब की नो एंट्री, भारत-पाक तनाव के चलते व्यापार महासंघ का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 18 डिब्बे होंगे 
इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें एक फर्स्ट मय सेकेंड एसी, एक सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 स्लीपर और 2 गार्ड कोच शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed