फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Speaker Upset Over Interruptions, Says- Speak Only When Called, otherwise you Lose Your Turn

Rajasthan News: टोका-टाकी से नाराज स्पीकर, कहा- नाम पुकारने पर ही बोलें वरना नंबर आने पर भी नहीं बोलने देंगे

Tue, 04 Mar 2025 09:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 09:06 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में सदस्यों की टोका-टाकी और सदन में व्यवहार से नाराज स्पीकर ने कहा कि सदस्य तभी बोलें जब उनका नाम पुकारा जाए, बीच में बोलेंगे तो नंबर आने पर भी नहीं बोलने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Speaker Upset Over Interruptions, Says- Speak Only When Called, otherwise you Lose Your Turn
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में सदस्यों के लिए फिर नई व्यवस्था दी है। सदन में बीच-बीच में टोकाटाकी से नाराज स्पीकर ने कहा कि सदन में बैठे-बैठे ना बोलें, यदि किसी सदस्य को लगता है उत्तर सही नहीं है, तो पुस्तक में उसके भी प्रावधान दिए हुए हैं। देवनानी बोले आप प्रावधान के अंतर्गत आएं, जरूरत महसूस हुई तो मैं आपको समय दूंगा और चर्चा जरूरी हुई तो चर्चा भी करवाऊंगा।

विज्ञापन


सत्ता पक्ष के जवाब से नाराज विपक्ष को देवनानी ने कहा कि हर तरफ के अनुकूल उत्तर आए संभव नहीं है। यदि उत्तर गलत है तो मैं आपको सही उत्तर दिलाने का प्रयत्न करूंगा। सदन में जब हम भाषण करते हैं तो कोई किसी को टोके नहीं, हमारी भाषा में शालीनता रहे। देवनानी ने कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा को भी सदन में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर चेतावनी दी। देवनानी ने कहा कि गणेश घोघरा की भाषा सही नहीं थी, सही भाषा काम में लें। किसी के भाषण दौरान कोई सदस्य खड़ा हुआ तो एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


स्पीकर के बोलते वक्त कोई खड़ा हुआ तो एक्शन

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जब आसन पैरों पर खड़ा हुआ होता है तो भी कुछ सदस्य खड़े होकर इधर-उधर चलते रहते हैं या सदन में अंदर चले आते हैं। उन्होंने कहा कि आसन जब भी पैरों पर हो तो बाहर से कोई आकर न बैठे। आसन के बोलते वक्त कोई सीट पर बैठे नहीं, ना ही प्रवेश करें। कोई सदस्य बोल रहा हो तो उनके सामने से कोई सदस्य ना गुजरे। सदन में कई सदस्य फोन चलाते नजर आते हैं। इस पर भी स्पीकर ने हिदायत देते हुए कहा कि फोन पर बात करना प्रतिबंधित है। संबंधित अधिकारी दीर्घा में रहें वरना एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed