{"_id":"66f8cb5d7c433636c90f8937","slug":"rajasthan-news-semi-high-speed-vande-bharat-train-will-start-soon-from-jodhpur-to-agra-know-the-route-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : जोधपुर से आगरा के लिए जल्द शुरू होगी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन- जानिए क्या रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : जोधपुर से आगरा के लिए जल्द शुरू होगी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन- जानिए क्या रहेगा रूट
Sun, 29 Sep 2024 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:07 AM IST
सार
जोधपुर के लोगों के लिए अब आगरा पहुंचना अब और आसान होने वाला है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी ही जोधपुर से आगरा के लिए एक सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बड़े शहर एक-एक करके सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से जुड़ने शुरू हो गए हैं। जयपुर, उदयपुर और कोटा के बाद अब जोधपुर भी वंदे भारत से जुड़ने जा रहा है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब जोधपुर से आगरा के लिए दौड़ेगी।
विज्ञापन
सन सिटी के नाम से महशूर जोधपुर में जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन का हॉर्न बजने वाला है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब जोधपुर से आगरा के लिए दौड़ेगी। यह ट्रेन जोधपुर से आगरा वाया जयपुर होकर जा जाएगी। इसका समय क्या होगा अभी यह तय नहीं किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जोधपुर से जयपुर और आगरा के लिए सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन के आने से यात्रियों के समय की बचत होगी। वंदे भारत ट्रेन में कम यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन का संचालन नए डेस्टिनेशन पर करने का निर्णय लिया गया है। इसी वजह से अब जोधपुर से आगरा के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया गया है। वहीं जोधपुर से साबरमती के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन की बजाय तीन दिन चलेगी और इसी ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन जोधपुर से आगरा के लिए वाया जयपुर होते हुए संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन