फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: What order did CM bring from Keshav Kunj? Public Outreach Begins After Return from Delhi

Rajasthan News: केशव कुंज से क्या फरमान लाए सीएम भजनलाल? दिल्ली से लौटते ही शुरू हुए जनसुनवाई के दौरे

Sat, 19 Apr 2025 08:47 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 19 Apr 2025 08:47 AM IST
सार

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के दौरे पर निकल पड़े हैं। सीएम आज से जयपुर, सीकर, झुंझुनू और चूरू के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वे यमुना जल समझौते को लेकर 18 विधानसभाओं में धन्यवाद सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: What order did CM bring from Keshav Kunj? Public Outreach Begins After Return from Delhi
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से प्रदेश की राजधानी जयपुर लौटते ही सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के दौरे शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में संघ कार्यालय केशव कुंज पहुंचे थे, जहां उनकी संघ पदाधिकारियों से लंबी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि संघ मुख्यालय के निर्देश पर एक टीम पिछले दिनों सीएम की विधानसभा सांगानेर पहुंची थी और यहां से फीडबैक लेकर गई। 

विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा के ऑफिस ने ताबड़तोड़ दौरों का प्रोग्राम जारी कर दिया। जिसके तहत सीएम भजनलाल शर्मा आज शनिवार को सड़क मार्ग से टांटियावास, चौमूं, गोविन्दगढ़, सरगोठ, रींगस, पलसाना, बाजौर होते हुए सीकर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे जनसुनवाई करेंगे और अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके पश्चात वे धोद और लक्ष्मणगढ़ होते हुए फतेहपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में आर्किटेक्ट ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरएएस पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को मंडावा से झुंझुनू, 21 को पिलानी

मुख्यमंत्री रविवार, 20 अप्रैल को मण्डावा और मुकुन्दगढ़ के रास्ते झुंझुनू सर्किट हाउस पहुंचकर जनसुनवाई करेंगे और अधिकारियों की बैठक लेंगे। यहां से वे गुढ़ा मोड़, बगड़, चिड़ावा के रास्ते पिलानी पहुंचेंगे।

इसके बाद सोमवार, 21 अप्रैल को वे बिट्स पिलानी में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से वे हवाई मार्ग से मलसीसर पहुंचेंगे, जहां पीने के पानी के डैम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे चूरू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


चूरू से मुख्यमंत्री हिण्डाला फार्म हाउस, प्रेमपुरा (सीकर) पहुंचेंगे, जहां वे स्व. ईश्वरराम हिण्डाला की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और फिर चौरू, फागी (जयपुर) पहुंचकर भक्त शिरोमणी धन्ना भगत की 610वीं जयन्ती महोत्सव में शिरकत करेंगे।

संयुक्त टास्क फोर्स की बैठक

पिलानी में सीएम 20 अप्रैल को यमुना जल समझौते की डीपीआर को लेकर गठित संयुक्त टास्क फोर्स की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे नक्शे एवं अलाइमेंट की डिजाइन पर विस्तृत चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि यमुना जल समझौते के प्रथम चरण में ताजेवाला हैड से प्रदेश में जल लाने के लिए प्रवाह प्रणाली हेतु संयुक्त डीपीआर बनाने पर सहमति बनी है। डीपीआर के लिए गठित संयुक्त टास्क फोर्स की पहली बैठक 7 अप्रैल को यमुनानगर में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed