फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Results of various recruitment examinations will be released before June 22, countdown begins

Rajasthan News: 22 जून से पहले जारी होंगे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम, इंतजार की उल्टी गिनती शुरू

Tue, 21 May 2024 12:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 12:25 PM IST
सार

विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बैठे 4.61 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने को है। कर्मचारी चयन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 22 जून से पहले सभी लंबित भर्तियों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए आयोग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Results of various recruitment examinations will be released before June 22, countdown begins
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठे 4.61 लाख अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि 22 जून से पहले सभी लंबित भर्तियों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि "हमारे पास बड़ी संख्या में उम्मीदवार हैं जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनकी चिंता को समझते हुए, बोर्ड ने परिणाम जारी करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।"
विज्ञापन


परिणाम जारी करने की घोषणा के बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने बोर्ड की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि परिणाम सकारात्मक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम होंगे जारी

सूचना सहायक- अभ्यर्थी 79,382, संगणक- अभ्यर्थी  85,471, सीएचओ- अभ्यर्थी 70,514, जूनियर अकाउंटेंट, तहसील राजस्व लेखाकार- अभ्यर्थी 1,35,085, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर- अभ्यर्थी 46,065।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed