{"_id":"66026402bd133e0c6c0a4e12","slug":"rajasthan-news-ravindra-bhati-will-reveal-in-sarva-samaj-meeting-today-will-he-contest-election-or-join-bjp-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रविंद्र भाटी आज सर्व समाज की बैठक में करेंगे बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ेंगे या BJP में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रविंद्र भाटी आज सर्व समाज की बैठक में करेंगे बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ेंगे या BJP में होंगे शामिल
Tue, 26 Mar 2024 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:28 AM IST
सार
लोकसभा चुनावों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे रविंद्र भाटी ने आज सर्व समाज की एक बैठक बुलाई है। संभावना है कि वे इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
विधायक रविंद्र सिंह भाटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि भाजपा निर्दलीय विधायकों को साधकर डेमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है। इसी संबंध में पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा और रविंद्र सिंह भाटी की मुलाकात भी हुई लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आ पाया। ऐसे में रविंद्र भाटी इस बैठक के जरिये क्या ऐलान करते हैं, यह देखना होगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में भाजपा से बगावत कर शिव से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रविंद्र सिंह भाटी अब लोकसभा के रण में भी उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे आज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं हालांकि बीजेपी के नेता चाहते थे कि भाटी उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं। इसके लिए उनकी मुलाकात सीएम भजनलाल शर्मा से भी करवाई गई लेकिन भाटी बीजेपी में शामिल नहीं हुए। इसी बीच उन्होंने आज सर्व समाज की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वे इस बैठक के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा में भाटी का बड़ा असर
भाटी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट में आने वाली शिव विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। हालिया विधानसभा चुनावों में उन्होंने शिव सीट से कांग्रेस के अमीन खान और निर्दलीय फतेह खान को हराया था, भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह खर्रा इस मुकाबले में चौथे नंबर पर थे। इस लिहाज से भाटी का चुनाव में खड़ा होना बीजेपी के लिए चिंता की बात है क्योंकि इससे यहां बीजेपी के वोटों में सबसे ज्यादा सेंध लग सकती है।
विज्ञापन
बीजेपी के मिशन-25 को खतरा
हालांकि सूत्रों का कहना है कि भाटी आज बीजेपी में शामिल होने का ऐलान भी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इस सीट पर बीजेपी मजबूत होगी। लेकिन यदि यह नहीं हो पाया तो भाजपा के मिशन-25 के लिए खतरा पैदा हो सकता है।