{"_id":"667a48e27a3cfc4527040792","slug":"rajasthan-news-rajkumar-rot-will-go-to-take-oath-sitting-on-a-camel-won-elections-from-banswara-seat-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: ऊंट पर बैठकर शपथ लेने जाएंगे राजकुमार रोत, बांसवाड़ा लोकसभा सीट से जीते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: ऊंट पर बैठकर शपथ लेने जाएंगे राजकुमार रोत, बांसवाड़ा लोकसभा सीट से जीते हैं चुनाव
Tue, 25 Jun 2024 10:04 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:04 AM IST
सार
प्रदेश की बांसवाड़ा सीट से चुनाव जीतकर पहुंचे भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत आज संसद में शपथ लेंगे। वे इसके लिए ऊंट पर बैठकर संसद भवन जाएंगे। रोत ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनकर आए बीएपी सांसद राजकुमार रोत आज संसद में शपथ लेंगे। इसके लिए वे ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचेंगे। रोत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत आज ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचने वाले हैं। यहां वे लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसका ऐलान उन्होंने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए किया है। रोत ने लिखा- 'आदिवासी पहचान और राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर सुबह 10.30 बजे संसद पहुंचूंगा और दोपहर 1-2 बजे के मध्य 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। जोहार उलगुलान!'
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोत पहली बार सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में रोत की पार्टी बीएपी से अलायंस कर यह सीट रोत के लिए खाली की थी। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के महेंद्रजीत मालवीय से हुआ था। मालवीय इससे पहले कांग्रेस में थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन