{"_id":"669f695ff2048cc88b0d0681","slug":"rajasthan-news-rajasthan-s-share-in-central-taxes-increased-this-time-it-will-get-rs-73-thousand-504-crore-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024-25: केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में राजस्थान का हिस्सा बढ़ा, इस बार मिलेंगे 73 हजार 504 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024-25: केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में राजस्थान का हिस्सा बढ़ा, इस बार मिलेंगे 73 हजार 504 करोड़
Tue, 23 Jul 2024 02:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:09 PM IST
सार
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया। इसमें राजस्थान को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप इस साल 73 हजार 504 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में इस बार केंद्र से 73 हजार 504 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट में स्टेट वाइज डिस्ट्रीब्यूशन में यह जानकारी दी गई है। पिछले वित्त वर्ष में केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 66 हजार 556 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस साल इस राशि में करीब 7 हजार करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय करों में राजस्थान की हिस्सेदारी 6.026 प्रतिशत है। इसमें से इस साल कॉर्पोरेशन टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 23 हजार 082 करोड़, इनकम टैक्स के 25 हजार 434 करोड़, सेंट्रल जीएसटी के 22 हजार 472 करोड़, कस्टम्स ड्यूटी के 1499 करोड़, एक्साइज ड्यूटी के 896 करोड़, सर्विस टैक्स के 2.47 करोड़ व अन्य करों के 116.12 करोड़ रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन