फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Rajasthan's Paralympic shooter Mona will be awarded the Arjuna Award

Rajasthan: अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगी राजस्थान की पैरालंपिक शूटर मोना, खेल मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

Thu, 02 Jan 2025 08:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Jan 2025 08:57 PM IST
सार

राजस्थान की पैरालिंपिक शूटर मोना अग्रवाल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मोना ने 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 कैटेगरी में गोल्ड जीतकर 2024 पेरिस पैरालिंपिक का कोटा हासिल किया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Rajasthan's Paralympic shooter Mona will be awarded the Arjuna Award
पैरालिंपिक शूटर मोना अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में राजस्थान की पैरालिंपिक शूटर मोना अग्रवाल का नाम शामिल है। मोना अग्रवाल (37) को यह प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन


मोना ने इस सम्मान को लेकर कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। अब मैं शूटिंग के माध्यम से भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करना चाहती हूं।
विज्ञापन


मोना फिलहाल एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हैं। मोना अग्रवाल का जन्म सीकर जिले में हुआ था। बचपन में पोलियो से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। मोना ने 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 कैटेगरी में गोल्ड जीतकर 2024 पेरिस पैरालिंपिक का कोटा हासिल किया था। इसके साथ ही, उन्होंने पिछले पैरालिंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 9 मार्च को मोना ने अपने करियर के चौथे इंटरनेशनल टूर्नामेंट, डब्ल्यूएसपीएस पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप, में गोल्ड मेडल जीता था। वह अपने पति और परिवार के साथ जयपुर में रहती हैं और एमबीए की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed